जशपुर में मेडिकल कॉलेज शुरू करने की तैयारियां शुरू, विशेषज्ञ टीम ने किया निरीक्षण

Posted On:- 2026-06-06




जशपुरनगर (वीएनएस)। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार तथा चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा के अनुरूप जशपुर में मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, फिजियोथेरेपी एवं नेचुरोपैथी कॉलेज की स्थापना की जा रही है। 

इस दिशा में कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है और जशपुर में इसी शैक्षणिक सत्र से 50 एमबीबीएस सीटों के साथ मेडिकल कॉलेज प्रारंभ होने की संभावना है। स्थायी मेडिकल कॉलेज भवन के निर्माण पूर्ण होने तक मेडिकल कॉलेज के सुचारू संचालन के लिए की जा रही वैकल्पिक व्यवस्थाओं का निरीक्षण एवं आवश्यक तैयारियों का आकलन करने हेतु 5 जून को रायपुर और अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज की विशेषज्ञ टीम जशपुर पहुंची।

टीम ने वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के लिए जिला चिकित्सालय जशपुर तथा मेडिकल कॉलेज की शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन के लिए झारगांव स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। निरीक्षण दल में डॉ. राजेश श्रीवास्तव, डॉ. अभिजीत कुमार दीवान, डॉ. आभा एक्का, मेडिकल कॉलेज जशपुर के डीन डॉ. एस.पी. कुजूर तथा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के लिए नियुक्त मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. बी.आर. सिदार शामिल रहे। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी.एस. जात्रा, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. के.डी. कश्यप तथा हॉस्पिटल कंसल्टेंट राजेश कुमार कुरील सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।




Related News
thumb

लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने सुनीं ग्रामीणों की मांग व शिकायतें, ...

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जिले के लुण्ड्रा विकासखंड के सुदूर ग्राम पंचायत रीरी में जनसमस्या निवारण समाधान शिविर का आयोजन किया गया। रीरी क्लस्टर ...


thumb

कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन के 24 घंटे में 8 साल से बिस्तर में पड़े मह...

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू को कलेक्टर जनदर्शन में बीते मंगलवार को पति के द्वारा दिए आवेदन के 24 घंटे में ही 8 साल से बिस्तर में पड़े पत्नी का आधार अप...


thumb

विश्व पर्यावरण दिवस पर विधायक रायमुनी भगत ने किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जशपुर वन मंडल अंतर्गत वन परिक्षेत्र जशपुर, सन्ना सहित जिले के सभी वन परिक्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण वृ...


thumb

जिले में कॉस्मेटिक दुकानों, वेटनरी भंडार व जिला अस्पताल की दवाओं की...

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग जशपुर द्वारा 04 से 06 जून 2026 तक विशेष जांच अभियान चलाया गया। नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ के आदेशानुसार ...


thumb

विश्व पर्यावरण दिवस पर रायपुर में जशपुर वन मंडल के वनोपज व हस्तशिल्...

जशपुर वन मंडल द्वारा स्थानीय वनोपज एवं पारंपरिक संसाधनों से तैयार किए जा रहे उत्पाद अपनी उत्कृष्ट गुणवत्ता, आकर्षक डिजाइन और उपयोगिता के कारण लगाता...