सारंगढ़ बिलाईगढ़ (वीएनएस)। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू को कलेक्टर जनदर्शन में बीते मंगलवार को पति के द्वारा दिए आवेदन के 24 घंटे में ही 8 साल से बिस्तर में पड़े पत्नी का आधार अपडेट हो गया। गले की हड्डी टूट जाने के कारण लगभग 08 वर्षों से बिस्तर पर जीवन जीने को मजबूर एक महिला का आधार अपडेट कर कलेक्टर कार्यालय की ई-गवर्नेंस शाखा ने अनुकरणीय मिशाल पेश की है।
कलेक्टर जनदर्शन में महिला के आधार अपडेट के लिये उसके पति के आवेदन पर कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देशन में ई-गवर्नेंस की टीम उसके घर पहुंची थी। जिला प्रबंधक ई-गवर्नेंस गंगाधर विश्वकर्मा के अनुसार इस लाचार महिला के दैनिक कार्य भी दूसरों के भरोसे होते हैं। वर्तमान समय में सबसे जरूरी आधार की पहचान कैसे पायें यह उसके सामने एक बडी समस्या थी। ग्राम सेमरिया निवासी अशोक सोनवानी ने कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन देकर बताया था कि उनकी पत्नी पिछले 08 वर्षों से बिस्तर पर हैं और चल फिर नहीं सकतीं।
कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू द्वारा आवेदन पर तत्काल कार्रवाई करते हुए ई-गवर्नेंस की टीम को दिव्यांग के घर जाकर आधार अपडेट करने के निर्देश दिये गये, जिसके बाद बुधवार को टीम अपना पूरा सेटअप लेकर महिला के घर पहुंची और सारी प्रक्रिया पूरी करवाई। आधार के लिए ज़रूरी बॉयोमीट्रिक्स और अन्य जानकारी भरकर फॉर्म अपलोड किया गया। जिला प्रबंधक ई-गवर्नेंस ने बताया कि जल्दी ही आधार अपडेट हो जायेगा। ई- गवर्नेंस के जिला प्रबंधक ने बताया कि आधार केंद्र पर पहुँचकर अपना कार्ड नहीं बनवा पाने वाले कई बुजुर्ग व दिव्यांगों को घर पर ही ये सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।
सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जिले के लुण्ड्रा विकासखंड के सुदूर ग्राम पंचायत रीरी में जनसमस्या निवारण समाधान शिविर का आयोजन किया गया। रीरी क्लस्टर ...
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जशपुर वन मंडल अंतर्गत वन परिक्षेत्र जशपुर, सन्ना सहित जिले के सभी वन परिक्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण वृ...
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग जशपुर द्वारा 04 से 06 जून 2026 तक विशेष जांच अभियान चलाया गया। नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ के आदेशानुसार ...
जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार तथा चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा क...
जशपुर वन मंडल द्वारा स्थानीय वनोपज एवं पारंपरिक संसाधनों से तैयार किए जा रहे उत्पाद अपनी उत्कृष्ट गुणवत्ता, आकर्षक डिजाइन और उपयोगिता के कारण लगाता...