जिले में कॉस्मेटिक दुकानों, वेटनरी भंडार व जिला अस्पताल की दवाओं की जांच

Posted On:- 2026-06-06




जशपुरनगर (वीएनएस)। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग जशपुर द्वारा 04 से 06 जून 2026 तक विशेष जांच अभियान चलाया गया। नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ के आदेशानुसार एवं सहायक औषधि नियंत्रक जशपुर के मार्गदर्शन में जिले में तीन दिवसीय विशेष जांच अभियान चलाया गया।

प्रथम दिवस 04 जून को जशपुर क्षेत्र के अंतर्गत प्रीति जनरल स्टोर्स, न्यू प्रीति जनरल स्टोर्स, सुहाना फेंसी स्टोर्स, जयश्री जनरल स्टोर्स कुल 04 प्रसाधन सामग्री कॉस्मेटिक्स विक्रय प्रतिष्ठानों, दुकानों का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी दुकान संचालकों को कॉस्मेटिक सामग्रियों की गुणवत्ता, मानकों और कानूनी प्रावधानों के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।

द्वितीय दिवस 05 जून 2026 को जिला वेटनरी औषधि भंडार एवं जिला वेटनरी अस्पताल जिला जशपुर का निरीक्षण किया गया। जिला औषधि भंडार में औषधियों की उचित भंडारण व्यवस्था नहीं पायी गई। मौके पर उपस्थित प्रभारी अधिकारी को नियमानुसार दवाओं के समुचित भंडारण एवं उचित तापमान में रखने तथा स्थल की साफ सफाई बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया। जिला वेटनरी अस्पताल से गुणवत्ता परीक्षण हेतु एक औषधि का नमूना लिया गया। साथ ही जिले में स्थित 03 मेडिकल स्टोर्स में वेटनरी दवाइयों के रिकॉर्ड चेक किए गए।

अभियान के अंतिम दिन 06 जून 2026 को सीएमएचओ औषधि भंडार एवं जिला अस्पताल में लोकल परचेज की औषधियों के संबंध में निरीक्षण की कार्यवाही की गई। गुणवत्ता परीक्षण हेतु दो औषधियों का नमूना लेकर लेबोरेटरी भेजा गया।




Related News
thumb

लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने सुनीं ग्रामीणों की मांग व शिकायतें, ...

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जिले के लुण्ड्रा विकासखंड के सुदूर ग्राम पंचायत रीरी में जनसमस्या निवारण समाधान शिविर का आयोजन किया गया। रीरी क्लस्टर ...


thumb

कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन के 24 घंटे में 8 साल से बिस्तर में पड़े मह...

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू को कलेक्टर जनदर्शन में बीते मंगलवार को पति के द्वारा दिए आवेदन के 24 घंटे में ही 8 साल से बिस्तर में पड़े पत्नी का आधार अप...


thumb

विश्व पर्यावरण दिवस पर विधायक रायमुनी भगत ने किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जशपुर वन मंडल अंतर्गत वन परिक्षेत्र जशपुर, सन्ना सहित जिले के सभी वन परिक्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण वृ...


thumb

जशपुर में मेडिकल कॉलेज शुरू करने की तैयारियां शुरू, विशेषज्ञ टीम ने...

जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार तथा चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा क...


thumb

विश्व पर्यावरण दिवस पर रायपुर में जशपुर वन मंडल के वनोपज व हस्तशिल्...

जशपुर वन मंडल द्वारा स्थानीय वनोपज एवं पारंपरिक संसाधनों से तैयार किए जा रहे उत्पाद अपनी उत्कृष्ट गुणवत्ता, आकर्षक डिजाइन और उपयोगिता के कारण लगाता...