नैनो यूरिया-डीएपी से कम लागत में बेहतर उत्पादन, किसान राम लखन राजवाड़े ने साझा किया अपना अनुभव

Posted On:- 2026-06-08




अम्बिकापुर (वीएनएस)। आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर किसान कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त कर रहे हैं। सरगुजा जिले के अम्बिकापुर विकासखण्ड के ग्राम कंचनपुर निवासी प्रगतिशील किसान राम लखन राजवाड़े ने नैनो यूरिया-डीएपी के उपयोग से खेती में मिले सकारात्मक परिणामों को साझा करते हुए अन्य किसानों को भी इसके प्रयोग की सलाह दी है।

किसान राम लखन राजवाड़े ने बताया कि उन्होंने पत्ता गोभी की फसल में नैनो यूरिया-डीएपी का प्रयोग किया, जिससे उन्हें बेहतर परिणाम प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि पारंपरिक डीएपी की एक बोरी के मुकाबले नैनो यूरिया-डीएपी की कम मात्रा में ही अच्छे परिणाम देखने को मिले, जिससे खेती की लागत में भी कमी आई।

उन्होंने बताया कि नैनो यूरिया-डीएपी का छिड़काव सीधे पौधों पर किया जाता है, जिससे पोषक तत्व सीधे फसल तक पहुंचते हैं और उनका बेहतर उपयोग होता है। इसके कारण फसल की वृद्धि और विकास में सकारात्मक प्रभाव दिखाई देता है।

राजवाड़े लगभग 10 एकड़ भूमि में खेती करते हैं, जहां वे पत्ता गोभी, टमाटर, मक्का सहित अन्य फसलों की खेती करते हैं। उन्होंने बताया कि धान की फसल में भी नैनो उर्वरकों का छिड़काव किया गया, जिसके अच्छे परिणाम सामने आए। फसल में बेहतर वृद्धि हुई तथा धान की बालियां अधिक विकसित और लंबी देखने को मिलीं।

उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि नैनो यूरिया-डीएपी का उपयोग कर स्वयं इसके परिणाम देखें। यह तकनीक खेती की लागत कम करने के साथ-साथ उत्पादन बढ़ाने में भी सहायक सिद्ध हो रही है। नैनो उर्वरकों के उपयोग से पोषक तत्वों की क्षमता बढ़ती है और मिट्टी को भी नुकसान नहीं पहुंचाता है।




Related News
thumb

सायकल रैली निकालकर फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

विश्व सायकल दिवस के अवसर पर रविवार 07 जून को जिला मुख्यालय में फिटनेस, खेल और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भव्य सायकल रैली का आयोज...


thumb

सुशासन तिहार व बस्तर मुन्ने के आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश

कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आज आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारिय...


thumb

मुख्यमंत्री के हाथों मेधावी छात्रा को मिली 2 लाख रुपये की सहायता

जिले की मेधावी छात्रा महेश्वरी कोर्राम को कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 96.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर माध्यमिक शिक्षा मंडल की टॉप-10 सूची में दसव...


thumb

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुपेबेड़ा क्षेत्र को मिलेगी...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और जनजीवन को बेहतर बनाने के लिए निरंत...


thumb

खेत बचाओ अभियान के तहत प्राकृतिक खेती व मृदा स्वास्थ्य पर कृषकों को...

खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत सरगंवा में कृषक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्...