उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)। कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आज आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सुशासन तिहार एवं बस्तर मुन्ने अभियान के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए। साथ ही पेंशन एवं प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित लंबित आवेदनों का भी समयबद्ध निराकरण करने कहा।
कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर क्षीरसागर ने बस्तर मुन्ने, सुशासन तिहार एवं नियद नेल्लानार 2.0 अभियान की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने बस्तर मुन्ने के अंतर्गत संचालित 31 बिन्दुओं पर आधारित योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर दिया। कलेक्टर ने ज्ञान भारतम् राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण के तहत जिले में सर्वेक्षण कार्य को और व्यापक बनाने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक प्राचीन पांडुलिपियों एवं उनसे संबंधित साक्ष्यों के दस्तावेजों का डिजिटाइजेशन किया जा सके। उन्होंने विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उनका शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) से संबंधित लंबित निर्माण कार्यों तथा नवीन पंचायत भवनों के निर्माण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को उक्त कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के लिए निर्देशित किया।
कलेक्टर क्षीरसागर ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को आगामी बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए खरीदी केंद्रों से धान का उठाव शीघ्रता से कराने के निर्देश दिए। साथ ही खाद भंडारण की वर्तमान स्थिति एवं नियमित मॉनिटरिंग कर किसानों को आवश्यकतानुसार खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए कहा गया। इस अवसर पर डीएफओ कांकेर रौनक गोयल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरेश मंडावी, अपर कलेक्टर जितेन्द्र कुर्रे एवं ए.एस. पैकरा, सभी एसडीएम, विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी, जनपद सीईओ एवं नगरीय निकायों के अधिकारी मौजूद थे।
विश्व सायकल दिवस के अवसर पर रविवार 07 जून को जिला मुख्यालय में फिटनेस, खेल और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भव्य सायकल रैली का आयोज...
जिले की मेधावी छात्रा महेश्वरी कोर्राम को कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 96.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर माध्यमिक शिक्षा मंडल की टॉप-10 सूची में दसव...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और जनजीवन को बेहतर बनाने के लिए निरंत...
आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर किसान कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त कर रहे हैं। सरगुजा जिले के अम्बिकापुर विकासखण्ड के ग्राम कंचनपुर निवासी प्रगत...
खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत सरगंवा में कृषक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्...