उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)। विश्व सायकल दिवस के अवसर पर रविवार 07 जून को जिला मुख्यालय में फिटनेस, खेल और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भव्य सायकल रैली का आयोजन किया गया। भारत सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट के तहत जिला प्रशासन एवं खेल युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित ‘संडे ऑन सायकल’ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ नरहरदेव पीएम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर के खेल प्रांगण से मुख्य अतिथि नगरपालिका परिषद कांकेर के उपाध्यक्ष उत्तम यादव एवं विशिष्ट अतिथि अजय मोटवानी तथा भूतपूर्व सैनिक संयोग कुमार साहू द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। जिला खेल अधिकारी कार्यालय द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार सायकल रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए नया बस स्टैंड स्थित डोम तक पहुंची। इस दौरान अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि सायकल चलाना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का भी प्रभावी माध्यम है। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक सायकल उपयोग करने और स्वस्थ एवं फिट जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। जिला खेल अधिकारी दिनेश कुमार कवाची ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन लोगों में स्वास्थ्य, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में पूना पर्रियान के बच्चों द्वारा फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत जुम्बा कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई। रैली में छात्र-छात्राएं, खिलाड़ी, खेल प्रेमी, अधिकारी-कर्मचारी, पुलिस जवान, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, एनसीसी कैडेट्स, पूना पर्रियान के प्रशिक्षार्थी, व्यायाम अनुदेशक तथा शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया।
कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आज आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारिय...
जिले की मेधावी छात्रा महेश्वरी कोर्राम को कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 96.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर माध्यमिक शिक्षा मंडल की टॉप-10 सूची में दसव...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और जनजीवन को बेहतर बनाने के लिए निरंत...
आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर किसान कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त कर रहे हैं। सरगुजा जिले के अम्बिकापुर विकासखण्ड के ग्राम कंचनपुर निवासी प्रगत...
खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत सरगंवा में कृषक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्...