जांजगीर-चांपा (वीएनएस)। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के शहरी एवं दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों की विभिन्न समस्याओं, मांगों एवं शिकायतों से संबंधित आवेदनों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने प्राप्त आवेदनों का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाए। आज जनदर्शन में कुल 84 आवेदन प्राप्त हुए।
जनदर्शन में तहसील जांजगीर के ग्राम खोखसा निवासी अकतबाई द्वारा राजस्व पर्ची में नाम जोड़वाने के संबंध में, नैला निवासी पुष्पा सूर्या द्वारा राशनकार्ड बनवाने, तहसील सारागांव के ग्राम पचोरी निवासी केदारनाथ कर्ष द्वारा राजस्व अभिलेख में रिकॉर्ड दुरुस्त करवाने, तहसील बम्हनीडीह के सुमेद दास महंत द्वारा व्हीलचेयर उपलब्ध कराने एवं उपचार व चिकित्सीय परीक्षण हेतु, तहसील शिवरीनारायण के ग्राम कचंदा निवासी सलिता सूर्यवंशी बेजा कब्जा हटवाने, तहसील अकलतरा अंतर्गत ग्राम खोड़ निवासी जमुना प्रसाद पांडेय द्वारा राजस्व रिकार्ड दुरुस्त करवाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किये। इसके साथ ही जनदर्शन में अन्य आवेदकों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, महतारी वंदन योजना, राशन कार्ड, सीमांकन, खाता विभाजन सहित अन्य मामलों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किये।
कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार जिला अस्पताल में आम जनता को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रह...
जिले में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के नि...
कृषि विभाग के उप संचालक जितेन्द्र कोमरा ने दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर ‘सोसायटी में यूरिया-बीज की कमी, भटक रहे किसान’ के संबंध में जानकारी...
छत्तीसगढ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा पंजीकृत महिला श्रमिकों के लिए ‘दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’ संचालित है जिसके अन्तर्गत म...
जिले में बच्चों के आधार बायोमेट्रिक अपडेट हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत विभिन्न स्कूलों में विशेष शिविर आयोजित कर 05 से 17 वर...
जिले में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने तथा दूरस्थ एवं वंचित वर्ग की छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित सुभाष चंद्र ...