इजराइल में ’होम बेस्ड केयर गिवर’ के 3500 पदों पर भर्ती, मिलेगा 1.99 लाख प्रति माह वेतन

Posted On:- 2026-06-10




दुर्ग  (वीएनएस)।  प्रदेश के युवाओं के लिए विदेश में रोजगार पाने का एक सुनहरा अवसर सामने आया है। नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एनएसडीसी) के अंतर्गत भारत-इजराइल फ्रेमवर्क एग्रीमेंट के तहत इजराइल में ’होम बेस्ड केयर गिवर’ के कुल 3,500 पदों पर सीधी भर्ती की जा रही है। जिला रोजगार कार्यालय के उप संचालक के अनुसार, छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए इस अवसर के तहत चयनित उम्मीदवारों को लगभग 2 लाख रुपये प्रति माह का प्रारंभिक वेतन मिलेगा। विभिन्न कटौतियों (जैसे चिकित्सा बीमा, आवास और भोजन भत्ता) के बाद आवेदकों को शुद्ध रूप से 1,99,770 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा। यह नियुक्ति शुरुआती तौर पर दो वर्ष के अनुबंध (कॉन्ट्रेक्ट) पर होगी, जिसे आवश्यकतानुसार आगे भी बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा नियोक्ता द्वारा आवास, भोजन, चिकित्सा बीमा सहित 9 दिनों के राष्ट्रीय अवकाश, 16 दिनों के वार्षिक अवकाश और सप्ताह में 6 दिन कार्य की सुविधा दी जाएगी। इस पद के लिए निर्धारित मापदंडों के अनुसार आवेदकों की आयु 25 से 45 वर्ष के बीच, न्यूनतम 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होने के साथ इंटरमीडिएट स्तर पर अंग्रेजी विषय का होना अनिवार्य है। साथ ही आवेदक के पास न्यूनतम 3 वर्ष की वैधता वाला पासपोर्ट होना चाहिए, वह शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ हो, लंबाई 1.5 मीटर से अधिक और वजन 45 किलोग्राम से अधिक होना चाहिए। इसके अलावा आवेदक ने पूर्व में इजराइल में कार्य न किया हो। शैक्षणिक योग्यता के रूप में भारतीय नियामक प्राधिकरण से मान्यता प्राप्त 990 घंटे का ओजेटी (ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग) सहित केयर गिविंग प्रमाणपत्र अनिवार्य है, अथवा जनरल ड्यूटी असिस्टेंट, एएनएम, जीएनएम, बीएससी नर्सिंग, फिजियोथेरेपी या नर्स असिस्टेंट में से कोई एक प्रमाणपत्र होना आवश्यक है।  

उल्लेखनीय है कि भर्ती की चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रखी गई है, जिसमें छत्तीसगढ़ रोजगार पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन, दस्तावेजों की जांच व सत्यापन, स्वास्थ्य परीक्षण, पुलिस क्लीयरेंस और अंत में इजराइल के नियोक्ता द्वारा वीडियो साक्षात्कार के माध्यम से अंतिम चयन किया जाएगा। इच्छुक और पात्र आवेदक छत्तीसगढ़ ई-रोजगार पोर्टल पर जारी लिंक के माध्यम से तुरंत अपना ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। उपसंचालक (रोजगार), जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, दुर्ग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की शंका या संदेह होने पर युवा प्रदेश के किसी भी शासकीय रोजगार कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं, साथ ही उन्होंने इस भर्ती के नाम पर सक्रिय दलालों से विशेष रूप से सावधान रहने की अपील की गई है।  




Related News
thumb

छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक के संकेत, कई जिलों में बारिश और आंधी ...

छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री के संकेत तेज हो गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार 11 जून से प्रदेश में वर्षा गतिविधियों में बढ़ोतरी की संभावना है।



thumb

भाठागांव ओवरब्रिज के पास फटी मेन पाइपलाइन, सड़क पर बहा हजारों लीटर ...

राजधानी रायपुर के भाठागांव ओवरब्रिज के पास मंगलवार रात एक प्रमुख जलापूर्ति पाइपलाइन फटने से सड़क पर हजारों लीटर पानी बह गया।


thumb

निगम की बड़ी कार्रवाई: शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण ध्वस्त

नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार जोन-2 वैशाली नगर क्षेत्र में शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ कड़ी कार्र...


thumb

यातायात पुलिस जवानों को राजयोग मेडिटेशन से तनाव मुक्ति का संदेश

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के सुरक्षा प्रभाग द्वारा यातायात पुलिस के जवानों के लिए “स्वसक्तिकरण से राष्ट्र का सशक्तिकरण” विषय प...


thumb

उत्कर्ष योजना के तहत कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा 5 जुलाई को, 20 जून त...

मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में पं. जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना) के तहत वर्ष 2026-27 में कक्षा 6वीं में ...