नैनो यूरिया ने बढ़ाई किसान भागवत प्रसाद टंडन की आय और उत्पादकता

Posted On:- 2026-06-10




जांजगीर-चांपा (वीएनएस)। जिले के जनपद पंचायत नवागढ़ के ग्राम कचंदा निवासी किसान भागवत प्रसाद टंडन लगभग तीन एकड़ भूमि पर खेती करते हैं। परंपरागत खेती के साथ बढ़ती लागत और बेहतर उत्पादन की चुनौती उनके सामने हमेशा बनी रहती थी। ऐसे समय में उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप कृषि क्षेत्र में नवाचार को अपनाते हुए अपने खेतों में नैनो यूरिया और नैनो डीएपी का उपयोग शुरू किया। कृषि विभाग से प्राप्त तकनीकी मार्गदर्शन और निरंतर प्रोत्साहन ने उन्हें नई तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित किया। नैनो उर्वरकों के प्रयोग से उनकी फसल में बेहतर पैदावार हुई, पौधों को संतुलित पोषक तत्व मिले और उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिली।

टंडन कहते हैं कि नैनो उर्वरकों की कम मात्रा में ही बेहतर परिणाम प्राप्त होते हैं, जिससे उर्वरक लागत में कमी आई है। साथ ही फसल की गुणवत्ता और पैदावार में भी सुधार हुआ है। उनका कहना है कि नैनो यूरिया और नैनो डीएपी का परिवहन और उपयोग भी बेहद आसान है, जिससे किसानों को अतिरिक्त सुविधा मिलती है। बेहतर उत्पादन और कम लागत के कारण उनकी आय में सकारात्मक प्रभाव पड़ा है और खेती पहले की अपेक्षा अधिक लाभकारी एवं टिकाऊ बनी है। भागवत प्रसाद टंडन का मानना है कि आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर किसान अपनी आय और उत्पादकता दोनों बढ़ा सकते हैं।




Related News
thumb

निःशुल्क डायलिसिस सेवा से मरीजों को बड़ी राहत, जिला अस्पताल में 14,...

कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार जिला अस्पताल में आम जनता को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रह...


thumb

मेडिकल कॉलेज की तैयारियां अंतिम चरण में, कलेक्टर ने किया निरीक्षण

जिले में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के नि...


thumb

जिले के किसानों को अब तक 4484 क्विंटल बीज का वितरण

कृषि विभाग के उप संचालक जितेन्द्र कोमरा ने दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर ‘सोसायटी में यूरिया-बीज की कमी, भटक रहे किसान’ के संबंध में जानकारी...


thumb

पंजीकृत महिला श्रमिकों को ई-रिक्शा हेतु मिलेगी 01 लाख 50 हजार रुपये...

छत्तीसगढ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा पंजीकृत महिला श्रमिकों के लिए ‘दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’ संचालित है जिसके अन्तर्गत म...


thumb

05 से 17 वर्ष तक के बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट निःशुल्क

जिले में बच्चों के आधार बायोमेट्रिक अपडेट हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत विभिन्न स्कूलों में विशेष शिविर आयोजित कर 05 से 17 वर...


thumb

कन्या शिक्षा को नई उड़ान: सुभाष चंद्र बोस कन्या आवासीय विद्यालयों मे...

जिले में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने तथा दूरस्थ एवं वंचित वर्ग की छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित सुभाष चंद्र ...