कंगना रनौत-आर माधवन की जोड़ी फिर मचाएगी धमाल

Posted On:- 2026-06-11




मुंबई (वीएनएस)। कंगना रनौत और आर माधवन की लोकप्रिय फ्रैंचाइजी 'तनु वेड्स मनु' तीसरी कड़ी के साथ वापसी करेगी। आनंद एल रॉय द्वारा निर्देशित इसकी पहली कड़ी 2011 में आई थी, जबकि दूसरी किस्त 2015 में आई। रिलीज के करीब एक दशक से ज्यादा समय के बाद, निर्माता 'तनु वेड्स मनु: द नेक्स्ट चैप्टर' लेकर आ रहे हैं। जाहिर है कि फैंस इस फ्रैंचाइजी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब फिल्म के अपडेट ने उन्हें उत्साहित कर दिया है।

खबर के मुताबिक, इरोस इनोवेशन ने हाल ही में अपने बड़े कंटेंट स्लेट की घोषणा की, जिसके साथ 'तनु वेड्स मनु: द नेक्स्ट चैप्टर' का ऐलान हुआ। निर्माताओं ने प्रोडक्शन शेड्यूल की ज्यादा जानकारी तो नहीं दी, लेकिन शूटिंग अगले साल शुरू होने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि तीसरी कड़ी का निर्देशन मिताक्षरा कुमार करेंगी, जिन्हें 'द एंपायर' और 'हीरामंडी' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। सह-निर्माण रुद्रक्ष ज्योति सोमा लिमिटेड के बैनर तले होगा।

कहानी के बारे में कोई अपडेट नहीं आया है। इसके बावजूद कंगना के किरदार पर अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं। जाहिर है कि अभिनेत्री ने 'तनु वेड्स मनु रिर्टन्स' में दोहरा किरदार (तनु और कुसुम सांगवान उर्फ दत्तो) निभाया था। इसलिए उत्सुकता है कि क्या कंगना फिर कई भूमिकाएं निभाएंगी।



Related News
thumb

प्रणीत मोरे पर भड़का रश्मि देसाई का गुस्सा

उर्फी जावेद और कुशा कपिला के बाद अब मशहूर अभिनेत्री रश्मि देसाई भी कॉमेडियन प्रणीत मोरे और हिमांशु जांगड़ा पर बुरी तरह भड़क गई हैं।


thumb

प्राइम वीडियो ने जारी किया 'राख' का दूसरा ट्रेलर, गहरी भावनाओं से ज...

एंडेमोल शाइन इंडिया के बैनर तले दीपक धर, ऋषि नेगी, मृणालिनी जैन और श्याम राठी द्वारा 'भाडीपा' के सहयोग से प्रोड्यूस की गई 'राख' एक काल्पनिक प्रोसीज...


thumb

जैकलीन फर्नांडिस ने सुप्रीम कोर्ट का खटखटाया दरवाजा, 11 जून को होगी...

200 करोड़ रुपए से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। उन्होंने दिल्ली की ट्रायल कोर्ट के उ...


thumb

सफलता के बाद भी नहीं बदले अरुणाभ कुमार, 'गुल्लक' के कलाकारों ने की ...

TVF (द वायरल फीवर) ने डिजिटल एंटरटेनमेंट की दुनिया में लगातार ऐसे शो दिए हैं, जिन्हें दर्शकों ने खूब प्यार दिया है और जिनकी कहानियां हर पीढ़ी से जु...


thumb

ऋषभ ने 'नागबंधम' में अपने रोल के लिए अहमद शाह अब्दाली पर काफी रिसर्...

'नागबंधम' के लिए ऋषभ साहनी की तैयारी में असलियत लाने की कोशिश उनकी मेहनत का एक अहम हिस्सा है। पिछले कुछ महीनों में, खबरों में बताया गया है कि एक्टर...