मुंबई (वीएनएस)। उर्फी जावेद और कुशा कपिला के बाद अब मशहूर अभिनेत्री रश्मि देसाई भी कॉमेडियन प्रणीत मोरे और हिमांशु जांगड़ा पर बुरी तरह भड़क गई हैं। हाल ही में एक स्टैंड-अप कॉमेडी एक्ट के दौरान की गई '370 रुपये की बिरयानी' वाली विवादित टिप्पणी पर अभिनेत्री ने कड़ा ऐतराज जताया है। रश्मि ने सोशल मीडिया पर इस टिप्पणी को बेहद शर्मनाक बताते हुए साफ कहा है कि ऐसे लोगों के शो तुरंत बंद होने चाहिए।
प्रणीत के शो में 23 साल के हिमांशु जांगड़ा ने एक महिला संग डेट पर 370 रुपये की चिकन बिरयानी खर्च करने का जिक्र कर विवादित टिप्पणी की कि इतने पैसे लगाने के बाद उसे महिला से 'रिटर्न' (बदला) मिलना चाहिए था। इस बात पर प्रणीत हंस पड़े और उन्हें शो में आगे बोलने का मौका दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के खिलाफ भारी विरोध शुरू हो गया। विवाद बढ़ता देख हिमांशु-प्रणीत ने माफी भी मांगी थी।
इस विवाद में अब टीवी की मशहूर अभिनेत्री रश्मि देसाई की भी एंट्री हो गई है। रश्मि ने प्रफुल्ल गर्ग द्वारा शेयर की गई एक रील को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर री-पोस्ट करते हुए प्रणीत मोरे और हिमांशु जांगड़ा की जमकर क्लास लगाई। रश्मि ने लिखा, 'प्रफुल्ल भाई, ये कॉमेडी नहीं, सिर्फ एक आम बातचीत है। इसमें कोई कंटेंट नहीं है। जब लोगों के पास कंटेंट या रचनात्मकता नहीं होती, तब वे इस तरह की बातें शुरू कर देते हैं।'
रश्मि ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में प्रणीत पर निशाना साधते हुए लिखा कि वो न तो कलाकार है और ना ही कॉमेडियन। उन्होंने कहा कि ऐसी हरकतों से पूरी कॉमेडी बिरादरी बेवजह ट्रोल होती है, जिसका नुकसान असली कलाकारों को उठाना पड़ता है। रश्मि ने दावा किया कि हिमांशु की नौकरी पहले ही जा चुकी है और अब प्रणीत के शो भी तुरंत बंद होने चाहिए।
ऐसी अटकलें भी हैं कि इस बार अभिनेत्री 3 किरदार निभा सकती हैं। हालांकि निर्माताओं की ओर से अभी तक ऐसी किसी योजना की पुष्टि नहीं की गई है।
कंगना रनौत और आर माधवन की लोकप्रिय फ्रैंचाइजी 'तनु वेड्स मनु' तीसरी कड़ी के साथ वापसी करेगी। आनंद एल रॉय द्वारा निर्देशित इसकी पहली कड़ी 2011 में आई थी
एंडेमोल शाइन इंडिया के बैनर तले दीपक धर, ऋषि नेगी, मृणालिनी जैन और श्याम राठी द्वारा 'भाडीपा' के सहयोग से प्रोड्यूस की गई 'राख' एक काल्पनिक प्रोसीज...
200 करोड़ रुपए से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। उन्होंने दिल्ली की ट्रायल कोर्ट के उ...
TVF (द वायरल फीवर) ने डिजिटल एंटरटेनमेंट की दुनिया में लगातार ऐसे शो दिए हैं, जिन्हें दर्शकों ने खूब प्यार दिया है और जिनकी कहानियां हर पीढ़ी से जु...
'नागबंधम' के लिए ऋषभ साहनी की तैयारी में असलियत लाने की कोशिश उनकी मेहनत का एक अहम हिस्सा है। पिछले कुछ महीनों में, खबरों में बताया गया है कि एक्टर...