खेती बचाव अभियान का लाभ लेने कलेक्टर ने किसानों से की अपील

Posted On:- 2026-06-13




सारंगढ़ बिलाईगढ़ (वीएनएस)। किसानों को आधुनिक कृषि के क्षेत्र में जागरूक करने एवं उन्नत खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले के सभी विकासखंडों में 1 जून से 30 जून 2026 तक ग्राम पंचायत स्तर पर “खेती बचाव अभियान“ अंतर्गत शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने जिले के किसानों से अपील की है कि वे इस आयोजन का लाभ लें और खेती किसानी में कृषि संबंधी आधुनिक एवं पारंपरिक ज्ञान का लाभ लेकर अपनी फसल उत्पादन क़ो बढ़ाएं। 

जिले में अब तक 150 से अधिक ग्राम पंचायतों में “खेती बचाव अभियान“ अंतर्गत शिविर का आयोजन किया जा चुका है, जिसमें कृषि वैज्ञानिकों एवं कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा मृदा स्वास्थ्य परीक्षण, उर्वरकों का संतुलित उपयोग, एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन, फसल चक्र के महत्त्व, जैविक एवं परंपरागत कृषि तथा किसानों को उन्नत बीज, आधुनिक कृषि तकनीकियों की जानकारी व विभागीय योजनाओं सहित समसामयिक जानकारी साझा किया जा रहा है। 

कृषि विभाग से मिली जानकारी अनुसार आगामी 17 जून क़ो जनपद पंचायत बरमकेला में खेती बचाव अभियान का आयोजन किया जाएगा। कृषि विभाग सारंगढ़ बिलाईगढ़ की ओर से जिले के सभी किसान भाईयों से अपील है कि अपने ग्राम पंचायत क्षेत्र में आयोजित “खेती बचाव अभियान” कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम का लाभ प्राप्त करते हुए, अभियान को सफल बनाने में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करें।



Related News
thumb

आरपीए कृषि फार्म करजी में अनियमितता मिलने पर 56 बोरी यूरिया के विक्...

जिला कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन तथा उप संचालक कृषि पीतांबर सिंह दीवान के मार्गदर्शन में कृषि विभाग द्वारा जिले में खाद एवं उर्वरकों की कालाबाजार...


thumb

सुशासन तिहार बना सहारा पुरोचन साहू को मिला बैटरी चलित ट्राइसाइकिल

शासन की जनहितैषी पहल सुशासन तिहार केवल समस्याओं के समाधान का माध्यम ही नहीं बन रहा है, बल्कि जरूरतमंद लोगों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास भ...


thumb

नक्सल पीड़ित परिवारों के लंबित प्रकरणों का त्वरित करें निराकरण : कल...

कलेक्टर तुलिका प्रजापति की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के सभा कक्ष में गतदिवस जिला स्तरीय पुनर्वास समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में नक्सल पीड़ित ...


thumb

डोंगरगढ़ परिक्रमा पथ फोरलेन मार्ग निर्माण को मिली गति, भूमि अधिग्रह...

डोंगरगढ़ को देश के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत प्रस्तावित 8 किलोमीटर लंबे परिक्रमा...


thumb

नक्सल मुक्त बीजापुर अब विकास की नई मिसाल बनेगा : सांसद महेश कश्यप

बस्तर सांसद महेश कश्यप की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के इन्द्रावती सभाकक्ष में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई। बै...