नक्सल पीड़ित परिवारों के लंबित प्रकरणों का त्वरित करें निराकरण : कलेक्टर प्रजापति

Posted On:- 2026-06-13




मोहला (वीएनएस)। कलेक्टर तुलिका प्रजापति की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के सभा कक्ष में गतदिवस जिला स्तरीय पुनर्वास समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में नक्सल पीड़ित परिवारों को प्रदान की जाने वाली अनुकंपा नियुक्ति, केंद्रीय सहायता राशि तथा अन्य लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत भारती चंद्राकर, अपर कलेक्टर जीआर मरकाम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देव चरण पटेल, उप पुलिस अधीक्षक ताजेश्वर दीवान,द्वितीय कमान आईटीबीपी शरत कुमार त्रिपाठी सहित जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

समीक्षा के दौरान कलेक्टर प्रजापति ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नक्सल पीड़ित परिवारों से संबंधित लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन प्रकरणों में सहायता राशि स्वीकृत हो चुकी है, उनका भुगतान तत्काल सुनिश्चित किया जाए। वहीं अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े लंबित मामलों में आवश्यक कार्रवाई तेजी से पूर्ण कर पात्र आश्रितों को लाभ दिलाया जाए। बैठक में नक्सल हिंसा से प्रभावित  परिवारों के आश्रित सदस्य उपस्थित रहे। उन्होंने अपने लंबित प्रकरणों एवं समस्याओं से समिति को अवगत कराया। कलेक्टर ने सभी मामलों की गंभीरता से समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि नक्सल पीड़ित परिवारों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभाग समन्वय बनाकर कार्य करें तथा लंबित मामलों का जल्द निराकरण सुनिश्चित करें। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भी विभिन्न प्रकरणों की प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की।




Related News
thumb

आरपीए कृषि फार्म करजी में अनियमितता मिलने पर 56 बोरी यूरिया के विक्...

जिला कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन तथा उप संचालक कृषि पीतांबर सिंह दीवान के मार्गदर्शन में कृषि विभाग द्वारा जिले में खाद एवं उर्वरकों की कालाबाजार...


thumb

सुशासन तिहार बना सहारा पुरोचन साहू को मिला बैटरी चलित ट्राइसाइकिल

शासन की जनहितैषी पहल सुशासन तिहार केवल समस्याओं के समाधान का माध्यम ही नहीं बन रहा है, बल्कि जरूरतमंद लोगों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास भ...


thumb

डोंगरगढ़ परिक्रमा पथ फोरलेन मार्ग निर्माण को मिली गति, भूमि अधिग्रह...

डोंगरगढ़ को देश के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत प्रस्तावित 8 किलोमीटर लंबे परिक्रमा...


thumb

नक्सल मुक्त बीजापुर अब विकास की नई मिसाल बनेगा : सांसद महेश कश्यप

बस्तर सांसद महेश कश्यप की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के इन्द्रावती सभाकक्ष में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई। बै...


thumb

खेती बचाव अभियान का लाभ लेने कलेक्टर ने किसानों से की अपील

किसानों को आधुनिक कृषि के क्षेत्र में जागरूक करने एवं उन्नत खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले के सभी विकासखंडों में 1 जून से 30 जून 2026 तक ग्...