आरपीए कृषि फार्म करजी में अनियमितता मिलने पर 56 बोरी यूरिया के विक्रय पर लगा प्रतिबंध

Posted On:- 2026-06-13




अम्बिकापुर (वीएनएस)। जिला कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन तथा उप संचालक कृषि पीतांबर सिंह दीवान के मार्गदर्शन में कृषि विभाग द्वारा जिले में खाद एवं उर्वरकों की कालाबाजारी पर रोक लगाने तथा वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए लगातार औचक निरीक्षण एवं जांच की कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में 11 जून 2026 को विकासखंड अंबिकापुर अंतर्गत आरपीए कृषि फार्म, करजी में ब्लॉक स्तरीय जांच दल द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कृषि फार्म में उपलब्ध उर्वरकों के भौतिक स्टॉक तथा पी.ओ.एस. (POS) मशीन में दर्ज स्टॉक रिकॉर्ड का मिलान किया गया, जिसमें असमानता एवं अन्य अनियमितताएं पाई गईं।

जांच के दौरान नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर कृषि विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए फार्म में उपलब्ध 56 बोरी यूरिया के विक्रय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है। विभाग द्वारा मामले की विस्तृत जांच भी की जा रही है।

इस कार्रवाई के दौरान वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एवं उर्वरक निरीक्षक जे. आलम, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सीताराम भगत, विजय गुप्ता तथा कृषि तकनीकी विशेषज्ञ विनोद पैंकरा उपस्थित रहे।

उप संचालक कृषि पीतांबर सिंह दीवान ने कहा है कि  खाद एवं उर्वरकों के भंडारण, वितरण और विक्रय में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों एवं संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में उर्वरकों की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की सतत निगरानी की जा रही है तथा आगे भी ऐसे औचक निरीक्षण जारी रहेंगे।




Related News
thumb

सुशासन तिहार बना सहारा पुरोचन साहू को मिला बैटरी चलित ट्राइसाइकिल

शासन की जनहितैषी पहल सुशासन तिहार केवल समस्याओं के समाधान का माध्यम ही नहीं बन रहा है, बल्कि जरूरतमंद लोगों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास भ...


thumb

नक्सल पीड़ित परिवारों के लंबित प्रकरणों का त्वरित करें निराकरण : कल...

कलेक्टर तुलिका प्रजापति की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के सभा कक्ष में गतदिवस जिला स्तरीय पुनर्वास समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में नक्सल पीड़ित ...


thumb

डोंगरगढ़ परिक्रमा पथ फोरलेन मार्ग निर्माण को मिली गति, भूमि अधिग्रह...

डोंगरगढ़ को देश के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत प्रस्तावित 8 किलोमीटर लंबे परिक्रमा...


thumb

नक्सल मुक्त बीजापुर अब विकास की नई मिसाल बनेगा : सांसद महेश कश्यप

बस्तर सांसद महेश कश्यप की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के इन्द्रावती सभाकक्ष में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई। बै...


thumb

खेती बचाव अभियान का लाभ लेने कलेक्टर ने किसानों से की अपील

किसानों को आधुनिक कृषि के क्षेत्र में जागरूक करने एवं उन्नत खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले के सभी विकासखंडों में 1 जून से 30 जून 2026 तक ग्...