नवापारा-राजिम (वीएनएस)। शासकीय आदर्श हरिहर उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय नवापारा-राजिम के 1995 का गुरु-मित्र मिलन समारोह 14 जून को आयोजित किया गया। कुछ बातें और बहुत सारी यादों के साथ 31 साल पुराने छात्रों ने एक बार मिलकर इस अायोजन को ऐतिहासिक बना दिया। दौर ऐसा रहा कि इंजीनियर, चिकित्सक, चार्टर्ड अकाउंटेंट, शिक्षक या राजनीति के उच्च शिखर पर आसीन वर्तमान पहचान को भूलकर एक बार फिर स्वयं को 1995 बैच का छात्र मानते हुए एक दूसरे से मिलकर भावुक हो गए। छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों के साथ साथ झारखंड एवं मध्यप्रदेश से दोस्त समारोह में शामिल होने नवापारा नगर में एकत्रित हुवे थे।
कुछ छात्रों ने इस आयोजन के लिये बहुत मेहनत की और देखते ही देखते बहुत कम समय एक शानदार आयोजन की रूपरेखा बन गई। इसमें मंच संचालन, चाय-नाश्ता, दोपहर का खाना और शाम को फिर हाई-टी सभी कुछ छात्रों ने आपस में मिल कर किया था। पूरा आयोजन आपसी सामंजस्य, प्रेम और उल्सासपूर्ण संपन्न हुआ। आयोजन की सभी ने प्रशंसा की।
कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना और राष्ट्रगान के साथ हुई। फिर छात्रों का धमाकेदार स्वागत किया गया। फिर नाश्ता और शुरू हुआ यादों की बरसात का। कार्यक्रम की एक महत्वपूर्ण बात ये रही कि इसमें हरेक छात्र को अपनी-अपनी बात रखने और वर्तमान में अपने क्षेत्र और कामकाज की पूरी जानकारी देने का सुअवसर प्राप्त हुआ।
अपने पुराने स्कूल पहुंचकर की यादें ताजा
फिर सारे मित्र बाइक रैली की शक्ल में 31 साल पुराने अपने उन यादों को साझा करने शासकीय आदर्श हरिहर उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय पहुंचे। जहां प्राचार्य फाखरा खानम दानी का पुष्प गुच्छ देकर अभिनंदन किया गया। स्कूल का भ्रमण करने और अपनी पुरानी कक्षाओं के डेस्क-बेंचों पर दोस्तों के साथ बैठकर उन्होंने स्कूल के दिनों की यादों को ताज़ा किया। छात्रों ने वर्तमान प्राचार्य और दोस्तों के साथ स्कूल प्रांगण में खिंचवाई गई ग्रुप फोटो को जीवन की अमूल्य धरोहर बताया।
दूसरे सत्र में हुआ गुरुजनों के सम्मान
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में शाम चार बजे गुरुजनों के सम्मान और आशीर्वाद के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य आर बी शर्मा मुख्य अतिथि, एन के शर्मा विशेष अतिथि, तत्कालीन प्राचार्य फाखरा खानम दानी, शिक्षक एम एल साहू, आर एल साहू और एसआर सोन उपस्थित रहे।
गुरुजनों ने की हरिहर के आदर्श संस्कारों की बात
इस अवसर पर उपसि्थत गुरूजनों ने शासकीय आदर्श हरिहर उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय के छात्रों के अनुशासन आैर संस्कारों की जमकर सराहना की। साथ ही सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य एवं सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दीं।
समय बदल जाए पर मित्रता की डोर कमजोर न हो
शासकीय आदर्श हरिहर उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय 1995 का गुरु-मित्र समारोह ने साफतौर पर यह संदेश दिया कि समय कितना भी बदल जाए, कितनी भी व्यस्तताएं हो जाए, कितनी भी तकलीफें जीवन में आए पर मित्रता की डोर कमजोर न होने पाएं।
भावुक था विदाई का पल
समय कितना तेजी से बीतता है, इसका अंदाजा तभी लगा जब सभी छात्र सुबह 9 बजे से ही जुटने लगे आैर दोपहर होते-होते पूरा सभागार बैच 1995 के छात्रों से भर गया। परिचय के साथ-साथ गीत-संगीत के कार्यक्रम ने महिफल आैर सजा दिया। ऐसा बिल्कुल नहीं लग रहा था कि ये आयोजन 31 साल के पुराने साथियों का हो, उम्र के इस पड़ाव में भी छात्रों ने वही रंगत बिखेरगी, जो 12वीं के समय थी। खूब डांस और भरपूर मंनोजरक आयोजन के साथ एक बार फिर समय ने करवट ली और विदाई की बेला आ गई पता ही नहीं चला। विदाई लेते समय मित्रों काे इस बात का जरूर अहसास रहा कि अब फिर किसी ऐसी ही दिन के इंतजार हमें एक-दूसरे से रूखसत होना पड़ेगा। भावुक साथियों ने एक-दूसरे को गले लगाया और एक बार फिर सभी से विदाई ली।
कार्यक्रम में ये छात्र शामिल रहे...
यशवंत सोनी, सुशील संघई, जितेन्द्र भट्ट, आलोक पहाडि़या, बलराम देवांगन, देवल मध्यानी, अजय अग्रवाल, राजा चावला, धीरेन्द्र शर्मा, वीरेन्द्र साहू, अवधेश साहू, िकशोर देवांगन, ज्ञानेश शर्मा, गोर्वधन अग्रवाल, प्रवीण झा, एकान्त प्रिय चौहान, कौशल स्वर्णबेर, अक्षय अग्रवाल, अिखलेश शर्मा, राजकुमार जैन, किशोर साहू, विजय जैन, रितेश जैन, नवल साहू, पीयूष ठाकुर, शशिकांत साहू, सतीश पटेल, जनक देवांगन, भरत रावलानी, रमेश सोनकर, युवराज सेन, नारायण पाटकर, लीकेश गजेन्द्र, हेमराज सहित 1995 बैच के सभी छात्र उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित सफल 12 वर्षों के उपलक्ष्य में ग्राम सौंगा, अरौद एवं गिरौद में जनसंपर्क अभियान ...
कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग से किसानों को बेहतर परिणाम प्राप्त हो रहे हैं। जिले के ग्राम खेड़ा निवासी किसान रघुनंदन ने अपनी खेती में नै...
जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाले जनदर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत आज क...
कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए खनिज विभाग द्वारा लगातार कार...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सरकार द्वारा ग्राम झाल में आयोजित सुशासन तिहार संतराम चौहान के लिए वरदान साबित हुआ। बरमकेला ब्लॉक के लिमपाली ग्राम प...