मगरलोड/धमतरी (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित सफल 12 वर्षों के उपलक्ष्य में ग्राम सौंगा, अरौद एवं गिरौद में जनसंपर्क अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवीन ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण भी संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कुरूद विधायक अजय चंद्राकर रहे। श्री चंद्राकर ने क्षेत्रवासियों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना तथा जनहित से जुड़े विषयों के त्वरित निराकरण हेतु आवश्यक पहल की। इस अवसर पर विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया, जिसमें ग्राम अरौद के नवीन ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण प्रमुख रूप से शामिल रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत मगरलोड के अध्यक्ष वीरेन्द्र साहू ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद सभापति नंदनी रेखराज साहू, राजेश साहू, मंडल प्रभारी होरीलाल साहू, मंडल अध्यक्ष मेघा कल्याण सिंह राजपूत, संतोष सोनी, शुभम शर्मा, इंद्रजीत सिंह दिगवा, ग्राम सरपंच पेखन साहू, रिखी राम साहू, सुरेश साहू, राजेश साहू, साधु राम साहू, प्रेमलाल साहू एवं रामस्वरूप साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, पंच एवं सरपंच उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र के विकास, जनसेवा और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के संकल्प को दोहराया।
वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को सिविल लाइंस स्थित वृंदावन हॉल में संविधान जागरूकत...
जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत कार्य कर रहे पेटी ठेकेदारों (सब-कॉन्ट्रैक्टरों) को मुख्य ठेकेदारों द्वारा समय पर भुगतान नहीं ...
गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित 'जैन टैलेंट अवार्ड्स 2026' में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का गौरव बढ़ा है।
शासकीय आदर्श हरिहर उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय नवापारा-राजिम के 1995 का गुरु-मित्र मिलन समारोह 14 जून को आयोजित किया गया। कुछ बातें और बहुत सारी याद...
कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग से किसानों को बेहतर परिणाम प्राप्त हो रहे हैं। जिले के ग्राम खेड़ा निवासी किसान रघुनंदन ने अपनी खेती में नै...