बीजापुर (वीएनएस)। जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत कार्य कर रहे पेटी ठेकेदारों (सब-कॉन्ट्रैक्टरों) को मुख्य ठेकेदारों द्वारा समय पर भुगतान नहीं किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि भुगतान लंबित रहने के कारण कई पेटी ठेकेदार आर्थिक एवं मानसिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार PMGSY के तहत सड़क निर्माण कार्यों का ठेका लेने वाले मुख्य ठेकेदार अधिकांश कार्य अपने अधीन पेटी ठेकेदारों को सौंप देते हैं।पेटी ठेकेदार निर्माण कार्य पूरा करने के लिए अपनी जमा पूंजी लगाते हैं या फिर ऊंची ब्याज दरों पर उधार लेकर कार्य कराते हैं।इसके बावजूद सड़क निर्माण का कार्य पूरा होने अथवा 80 प्रतिशत से अधिक कार्य संपन्न होने के बाद भी उन्हें भुगतान नहीं मिल पा रहा है।
पेटी ठेकेदारों का कहना है कि उन्होंने पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्माण कार्य कराया,लेकिन मुख्य ठेकेदारों द्वारा भुगतान में लगातार देरी की जा रही है। इससे उन पर कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है और परिवार का भरण-पोषण करना भी मुश्किल हो रहा है।
कई पेटी ठेकेदारों ने बताया कि भुगतान नहीं मिलने से वे आर्थिक तंगी के साथ-साथ मानसिक तनाव से भी गुजर रहे हैं।उधार देने वाले लोग लगातार रकम वापस मांग रहे हैं,जबकि उन्हें स्वयं अपने कार्य का भुगतान नहीं मिला है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कई छोटे ठेकेदार गंभीर आर्थिक संकट में फंस सकते हैं। प्रभावित ठेकेदारों ने जिला प्रशासन और PMGSY विभाग से मामले की जांच कर मुख्य ठेकेदारों को लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के निर्देश देने की मांग की है।
"जब मुख्य ठेकेदारों से पेटी ठेकेदारों के लंबित भुगतान के संबंध में जानकारी ली गई, तो उन्होंने भुगतान न होने का कारण पीएमजीएसवाई विभाग से कार्यों की राशि प्राप्त न होना बताया। मुख्य ठेकेदारों का कहना है कि विभाग द्वारा भुगतान नहीं किए जाने के कारण वे पेटी ठेकेदारों का बकाया भुगतान करने में असमर्थ हैं।"
भारतमाला मुआवजा घोटाले में आरोपी ठेकेदार दीपेश गांधी के मकान में ईडी ने मंगलवार को छापा मारा है। धमतरी के आमापारा स्थित मकान में ईडी की टीम सुबह से...
जिले के घरघोड़ा वनपरिक्षेत्र के चारमार क्षेत्र में मालगाड़ी की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुई हथनी ने मंगलवार सुबह दम तोड़ दिया।
मरुस्थलीकरण और सूखा रोकथाम दिवस पर खैरागढ़ की मनोहर गौशाला एक प्रभावी उदाहरण बनकर सामने आई है।
इंदौर के रामबाग जैन दादाबाड़ी तीर्थ में गुरुवर्या मृगावती श्रीजी के सान्निध्य में गौ आधारित वैज्ञानिक अनुसंधान पुस्तक ‘गाय एक अनुसंधान’ का विमोचन ह...
जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी, भैरव सोसायटी में तप चक्रवर्ती विराग मुनि के 165 उपवास के सुखशाता की मंगलभावना के साथ दादागुरुदेव की बड़ी पूजा बड़े उल्लासप...
वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को सिविल लाइंस स्थित वृंदावन हॉल में संविधान जागरूकत...