रायपुर (वीएनएस)। जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी, भैरव सोसायटी में तप चक्रवर्ती विराग मुनि के 165 उपवास के सुखशाता की मंगलभावना के साथ दादागुरुदेव की बड़ी पूजा बड़े उल्लासपूर्ण भावों से सम्पन्न हुई। ज्ञात हो कि विराग मुनि के आज 16 जून को 166 वां उपवास है और यह क्रम अभी आगे जारी है।
जैन धर्म मे चारों दादागुरुदेव कि असीम कृपा रही है विशेषकर तृतीय दादा जिनकुशल सूरी तो प्रगट प्रभावी दादा है जो भी इनको मन से भक्ति भाव से पूजा अर्चना करता है उसे मनवांछित फल निश्चित ही प्राप्त होता है। उपरोक्त उदगार पूजा के अनुष्ठान में अध्यक्ष संतोष बैद ने व्यक्त करते हुए दादागुरुदेव को नमन किया।
सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के महासचिव महेन्द्र कोचर ने कहा कि गतिमान 166 उपवास की उग्र तपस्या करने वाले तप चक्रवर्ती विराग मुनि खरतरगच्छ जैन समाज की शान हैं । पूज्य गुरुदेव की तपस्या की सुखशाता पूछते हुए बारम्बार अनुमोदना करते हैं । आगामी 18 जून को छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर खरतरगच्छ के सातवें आचार्य बनेंगे गणिवर्य विनय कुशल मुनि, आपकी प्रेरणा व मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में नई जागृति आवेगी।
कोचर ने आगे बताया कि पूजा का आगाज मंत्र नवकार हमें है प्राणों से प्यारा के भजन से करते हुए सर्वप्रथम स्थापना का विधान नारियल अक्षत के साथ मंत्रोच्चार से प्रारम्भ हुआ फिर प्रथम नवहन जल अभिषेक का विधान गुरु प्रतिख सुरतरु रूप सुगुरु सैम दूजो तो नही के बोलो के साथ संगमरमर की कलात्मक छतरी में विराजित मूर्तियो को पवित्र जल से अभिषेक कर पूर्ण विधि विधान से जल पूजा सम्पन्न किया गया इसी के साथ सुप्रसिद्ध गायक वर्द्धमान चोपड़ा व दीप्ति बैद के भक्ति पूर्ण भजनों से भक्ति रस की अविरल गंगा प्रवाहित होने लगी कैसे कैसे अवसर में गुरु राखी लाज हमारी मोको सबल भरोसो तेरो चंद्रसूरी पट्टधारी के गुणानुवाद स्वरूप बोलो ने सभी को भाव विभोर कर दिया। इसी के साथ क्रमशः चंदन , धूप , दीपक , अक्षत पुष्प , नेवैद्य , फल के अर्पण द्वारा दादा गुरुदेव के अष्ठ प्रकारी पूजा का विधान सम्पन्न हुआ। तत्पश्चात ध्वज पूजा चांदी की ध्वजा को महिलाओं द्वारा सिर पर रखकर धूप दीप व शंख व घन्टानाद द्वारा छतरी की 3 प्रदक्षिणा देकर ध्वज पूजन कर हरख भरी के बोलो के साथ शिखर पर ध्वजा समर्पित की गई फिर वस्त्र व अर्ध्य पूजा का विधान मंत्रोच्चारो के साथ सम्पन्न कर पुजा का समापन आरती व मंगल दीपक द्वारा किया गया । गुरु प्रभावना लाभार्थी परिवारों की ओर से रखी गई थी ।
राज्यपाल श्री रमेन डेका आज डॉ सी.वी. रमन विश्वविद्यालय बिलासपुर एवं आईसेक्ट इंडिया ग्रुप के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय समर्थ भारत कॉन्क...
राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में जगदलपुर के ट्री मैन श्री संपत झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर श्री झा ने राज्यपाल कोे दुनिया की ...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार केवल जनसंवाद का मंच नहीं, बल्कि जनआकांक्षाओं को शीघ्रता से पूरा करने का प्रभावी ...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में दक्षिण कौशल पीठाधीश्वर श्री स्वामी राजीव लोचन दास जी महाराज, निर्वाणी...
पंचायत-ग्रामीण विकास विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं। मंत्रालय स्थित महानदी भवन से जारी आदेश के अनुसार राज्य की 27 जनपद पंचायतों ...
सरगुजा जिले में बहुचर्चित जिला खनिज न्यास (DMF) घोटाले की जांच ने अब रफ्तार पकड़ ली है।