नई दिल्ली (वीएनएस)। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने गुरुवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई, नशीले पदार्थों और गैर कानूनी ड्रग्स से बचाने समेत सीमा सुरक्षा जैसे अन्य मुद्दों पर बातचीत की। अमेरिकी राजदूत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "गृह मंत्री अमित शाह के साथ बहुत अच्छी मीटिंग हुई। आतंकवाद से लड़ने, अपने लोगों को नशीले पदार्थों और गैर-कानूनी ड्रग्स से बचाने, अपनी सीमा को सुरक्षित करने और दोनों देशों में मिलकर अपराधियों को सजा दिलाने के लिए मिलकर काम करने पर हमारी अच्छी चर्चा हुई।" बता दें, फ्रांस में जी-7 सम्मेलन से इतर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की द्विपक्षीय बैठक के बाद गोर ने गृह मंत्री शाह से मुलाकात की है। गोर गुरुवार को फ्रांस से भारत लौटे हैं।
पीएम मोदी और ट्रंप की मुलाकात को लेकर अमेरिकी राजदूत ने लिखा, राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी के बीच एक बहुत ही फायदेमंद द्विपक्षीय मीटिंग हुई। दोनों नेताओं ने जी7 समिट के दौरान व्यापार क्षेत्रीय सुरक्षा और आर्थिक साझेदारी को गहरा करने पर अहम बातचीत की।
बता दें, प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत और अमेरिका के बीच व्यापार, ऊर्जा, रक्षा, तकनीक और दोनों देशों के नागरिकों के आपसी संबंधों में हो रही निरंतर प्रगति की समीक्षा की। पीएम मोदी ने कहा कि भारत पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता बहाल करने की दिशा में हुई प्रगति का स्वागत करता है। उन्होंने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए होर्मुज स्ट्रेट का खुला रहना बहुत जरूरी है।
उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि इस क्षेत्र में आम लोगों और समुद्री क्षेत्र में कार्यरत लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब भारत-अमेरिका संबंधों में रणनीतिक सहयोग लगातार बढ़ रहा है।
वित्तीय वर्ष 2025-26 में भारत का घरेलू रक्षा उत्पादन यानी कि डिफेंस प्रोडक्शन अपने अब तक के सबसे ऊंचे शिखर यानी कि 1.78 लाख करोड़ पर पहुंच गया है। ...
प्रधानमंत्री कई अहम द्विपक्षीय बैठकों में हिस्सा लेंगे और साथ ही VivaTech समिट 2026 में भी शामिल होंगे। VivaTech को यूरोप का सबसे बड़ा टेक्नोलॉजी औ...
टेलीग्राम और केंद्र सरकार की विस्तृत दलीलें सुनने के बाद, जस्टिस तेजस करिया ने इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट की धारा 69A के तहत जारी ब्लॉक करने के आदे...
हम आपको बता दें कि दक्षिण असम के कछार जिले के किनारखाल इलाके में रहने वाले साठ वर्षीय किसान रंजीत दास मंगलवार सुबह अपने खेतों में काम करने गए थे। स...
झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी की अप्रत्याशित जीत ने कांग्रेस को करारा झटका दिया है, जबकि झामुमो के बैद्यनाथ राम भी विजयी हु...