झारखंड राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को 'बड़ा झटका', एऩडीए के परिमल नथवानी जीते

Posted On:- 2026-06-18




रांची(वीएनएस)।झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी की अप्रत्याशित जीत ने कांग्रेस को करारा झटका दिया है, जबकि झामुमो के बैद्यनाथ राम भी विजयी हुए। कांग्रेस नेताओं ने प्रणव झा की हार के पीछे संभावित क्रॉस वोटिंग की आशंका जताते हुए पार्टी की आंतरिक चुनौतियों को उजागर किया है।

झारखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। NDA उम्मीदवार परिमल नथवानी ने झारखंड से राज्यसभा चुनाव जीत लिया है और कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा को हार गए है। नतीजों के बाद, कांग्रेस नेताओं ने कुछ विधायकों द्वारा क्रॉस-वोटिंग किए जाने की आशंका जताई है, क्योंकि पार्टी और उसके सहयोगियों से चुनाव में कड़ी टक्कर की उम्मीद थी। वहीं, झामुमो के उम्मीदवार बैद्यनाथ राम झारखंड से राज्यसभा सदस्य निर्वाचित हुए हैं। 

NDA समर्थित राज्यसभा चुनाव उम्मीदवार परिमल नथवानी की जीत पर BJP विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि NDA को 28 वोट मिले, JMM को 30 और कांग्रेस को 19 वोट मिले। 3 वोट रद्द हो गए। परिमल नथवानी को 28 वोट मिले। विधायकों ने अपनी अंतरात्मा की आवाज़ सुनी और ऐसा होना ही था।  

राज्यसभा की दो सीट के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के बैद्यनाथ राम और कांग्रेस के प्रणव झा शामिल हैं। ‘क्रॉस वोटिंग’ की आशंका के बीच मतदान सुबह नौ बजे शुरू हुआ और अपराह्न लगभग तीन बजे तक चला। मतदान करने वाले 81 विधायकों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी, भाजपा के मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल, कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव और संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर शामिल हैं। 



Related News
thumb

भारत के डिफेंस प्रोडक्शन ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए! 110 % का ऐतिहासि...

वित्तीय वर्ष 2025-26 में भारत का घरेलू रक्षा उत्पादन यानी कि डिफेंस प्रोडक्शन अपने अब तक के सबसे ऊंचे शिखर यानी कि 1.78 लाख करोड़ पर पहुंच गया है। ...


thumb

फ्रांस दौरे पर पीएम मोदी की बिजनेस डिप्लाेमेसी,सेंट-गोबेन के सीईओ स...

प्रधानमंत्री कई अहम द्विपक्षीय बैठकों में हिस्सा लेंगे और साथ ही VivaTech समिट 2026 में भी शामिल होंगे। VivaTech को यूरोप का सबसे बड़ा टेक्नोलॉजी औ...


thumb

टेलीग्राम पर बैन का सरकार ने किया बचाव, हाईकोर्ट से कहा- छात्रों का...

टेलीग्राम और केंद्र सरकार की विस्तृत दलीलें सुनने के बाद, जस्टिस तेजस करिया ने इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट की धारा 69A के तहत जारी ब्लॉक करने के आदे...


thumb

बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ सबसे बड़ा एक्शन शुरू, देशभर में अलर...

हम आपको बता दें कि दक्षिण असम के कछार जिले के किनारखाल इलाके में रहने वाले साठ वर्षीय किसान रंजीत दास मंगलवार सुबह अपने खेतों में काम करने गए थे। स...


thumb

अमेरिकी राजदूत गोर की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात

भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने गुरुवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई, नशीले पदार्...