सुधा सोसायटी फाउंडेशन ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Posted On:- 2026-06-21




75 से अधिक लोगों ने किया योगाभ्यास

रायपुर (वीएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सुधा सोसायटी फाउंडेशन द्वारा सैफायर ग्रीन क्लब, रायपुर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष योग दिवस की थीम “योग - एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” रही, जिसके तहत स्वास्थ्य, संतुलन और सामुदायिक सहभागिता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जैसवाल नेको के निदेशक राहुल येनुरकर थे। वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में हिरा-गोदावरी पावर एंड इस्पात लिमिटेड के अध्यक्ष विनय शांडिल्य, जिंदल स्टील एंड पावर के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट देवेंद्र कुमार वर्मा, पूर्व कुलपति डॉ. आर.के. पांडे सहित अन्य अतिथियों ने शिरकत की।

योग सत्र का संचालन सरला दुआ, खुशी वाशवानी और आर्ट ऑफ लिविंग के फैकल्टी शुभांशु खरे ने किया। इस दौरान 75 से अधिक निवासियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में भाग लेकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत सुधा ओपन स्कूल, अमासिवनी के बच्चों द्वारा स्वागत गीत से हुई। इसके बाद सैफायर ग्रीन की आरना तिवारी, आराध्या और दृश्या ने योग आधारित गीत एवं नृत्य की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में किरण वाशवानी को ‘सर्वश्रेष्ठ योग साधक’ सम्मान से नवाजा गया, जबकि भाग लेने वाले सभी बच्चों को पुरस्कार और प्रोत्साहन प्रदान किया गया।

फाउंडेशन की ओर से सभी अतिथियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक स्वरूप पौधा एवं कॉफी मग भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।

योग दिवस के साथ-साथ विश्व संगीत दिवस का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध गायिका बरखा बिसेन ने प्रेरणादायी गीत “हमें शक्ति दे” प्रस्तुत कर माहौल को भावनात्मक और ऊर्जावान बना दिया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्वयंसेवक आकाशत शर्मा, नमन, तोषज और प्रखर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन आकाशत शर्मा ने किया, जबकि अंत में सुधा सोसायटी फाउंडेशन के संस्थापक एवं चेयरमैन जी.के. भटनागर ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

स्वस्थ जीवनशैली और सामुदायिक एकता के संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। अंत में सभी प्रतिभागियों को फाउंडेशन की ओर से नारियल पानी वितरित किया गया।



Related News
thumb

दिव्यांग प्रमाणीकरण व यूडीआईडी निर्माण शिविर में 110 दिव्यांगजनों क...

कलेक्टर के मार्गदर्शन में दिव्यांगजनों को शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य के...


thumb

जिले में फॉस्टर केयर की ऐतिहासिक शुरुआत, बालक को मिला नया परिवार और...

जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में बाल संरक्षण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई है।


thumb

नक्सल पुनर्वास नीति के तहत 5 नक्सल पीड़ित परिवारों के सदस्यों को मि...

नक्सल पुनर्वास नीति के तहत नक्सल पीड़ित परिवारों के पुनर्वास एवं उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण पहल ...


thumb

बहनों की तरक्की-परिवार की शान, विष्णु भैया का यही अभिमानः महतारी वं...

कहते हैं, मुश्किलें इंसान को तोड़ने आती हैं, लेकिन हौसला उन्हें अवसर में बदल देता है। ग्राम चंदूर की रितिका दोरिवार ने विपरीत परिस्थितियों के बीच सं...


thumb

बहनों की खुशहाली का उपहार, विष्णु भैया की सरकार : महतारी वंदन योजना...

“हर बहन के चेहरे पर मुस्कान, विष्णु भैया का यही अरमान।” यह भाव आज उन महिलाओं के जीवन में दिखाई दे रहा है, जिन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए ...


thumb

कलेक्टर कुंदन ने लगाई चौपाल, ग्रामीणों के बीच जमीन पर बैठकर सुनीं स...

कलेक्टर कुंदन कुमार ने मंगलवार 25 अगस्त को जिले के सुदूरवर्ती इलाकों का भ्रमण कर अंतिम छोर में शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानी त...