हमर गांव हमर शाला’ योजना की प्रगति की सीईओ जिला पंचायत ने की समीक्षा

Posted On:- 2026-10-13




शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने पर जोर, अधिकारियों को समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

धमतरी (वीएनएस)। जिले में प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने, बच्चों के सीखने के स्तर को बेहतर बनाने तथा विद्यालयों में समुदाय की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से संचालित ‘हमर गांव हमर शाला’ कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  जयंत नाहटा ने जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित बैठक में की। उन्होंने कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में सभी आवश्यक कार्य पूर्ण करने तथा विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक संचालक शिक्षा, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड स्रोत समन्वयक, बिहान (एनआरएलएम) के बीपीएम तथा प्रथम एजुकेशन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में कार्यक्रम की वर्तमान स्थिति, अब तक हुई प्रगति और आगामी कार्ययोजना की समीक्षा की गई।

कार्यक्रम के उद्देश्यों और जिम्मेदारियों की स्पष्ट समझ जरूरी

सीईओ जिला पंचायत श्री नाहटा ने कहा कि ‘हमर गांव हमर शाला’ कार्यक्रम का प्रभावी क्रियान्वयन तभी संभव है, जब सभी संबंधित अधिकारी, मैदानी अमला और सहयोगी संस्थाएं कार्यक्रम के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली एवं अपनी जिम्मेदारियों को स्पष्ट रूप से समझें। उन्होंने प्रत्येक चरण की नियमित समीक्षा करने तथा क्रियान्वयन के दौरान सामने आने वाली समस्याओं का समय पर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

प्राथमिक शालाओं के चयन और प्रशिक्षण की समीक्षा

बैठक में कार्यक्रम के अंतर्गत प्राथमिक शालाओं के चयन की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप चयन प्रक्रिया समय पर पूरी करने पर जोर दिया गया। चयनित विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने तथा विद्यालयों को स्थानीय समुदाय से जोड़ने के लिए आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए क्षमता निर्माण को महत्वपूर्ण बताते हुए जिला स्तर पर कर्मचारियों की कार्यशाला तथा विकासखंड स्तर पर मास्टर ट्रेनर्स के प्रशिक्षण की प्रगति की भी समीक्षा की गई। इसके साथ ही संकुल समन्वयकों, विद्यालय प्रबंधन समितियों के सदस्यों और प्रधान पाठकों की बैठक एवं कार्यशालाएं आयोजित करने पर चर्चा हुई। सीईओ ने निर्देश दिए कि प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी का उपयोग विद्यालय स्तर पर व्यावहारिक गतिविधियों में किया जाए, ताकि बच्चों की शिक्षा और सीखने के स्तर में सकारात्मक सुधार दिखाई दे।

बिहान कैडर की भूमिका होगी महत्वपूर्ण

बैठक में कार्यक्रम के अंतर्गत बिहान कैडर के चयन, प्रशिक्षण और विद्यालयों के साथ समन्वय की प्रक्रिया की समीक्षा की गई। बिहान कैडर, विद्यालय प्रबंधन समिति और ग्राम पंचायत के बीच समझौता ज्ञापन की प्रक्रिया पर भी चर्चा हुई। चयनित बिहान कैडर को तीन दिवसीय प्रशिक्षण देने की कार्ययोजना पर विचार करते हुए उन्हें सहयोगात्मक शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन और बच्चों के सीखने में सहयोग के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करने पर जोर दिया गया।

श्री नाहटा ने निर्देशित किया कि बिहान कैडर, विद्यालय प्रबंधन समिति और ग्राम पंचायत के बीच भूमिकाएं एवं जिम्मेदारियां स्पष्ट रहें। प्राथमिक शालाओं में बिहान कैडर के माध्यम से सहयोगात्मक शैक्षणिक गतिविधियां प्रारंभ करने के लिए प्रशिक्षण, समन्वय और अन्य आवश्यक तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूरी की जाएं।

अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश

बैठक में महत्वपूर्ण समीक्षा के दौरान अनुपस्थित रहने पर कुरुद विकासखंड के विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं विकासखंड स्रोत समन्वयक (बीआरसी) को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।



Related News
thumb

मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन आ...

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रतिभावान विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने और उनकी शैक्षणिक यात्रा को आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य...


thumb

जिला प्रशासन की पहल से दुर्घटना पीड़ितों को मिली त्वरित सहायता, तीन ...

इस घटना में जिला प्रशासन के सहयोग से संचालित सुविधा और जागरूक नागरिक की तत्परता ने घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। त...


thumb

किसान मधुसूदन ने खरीदी बैल जोड़ी और हिमांशु कर रहे हैं 10 एकड़ में रे...

जिले के बसना विकासखंड के ग्राम डोंगरीपाली निवासी मधुसूदन पटेल खेती-किसानी से जुड़े हैं। कृषि कार्यों में बैलों की उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए उन...


thumb

सीएम हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत से दीपक पाल की समस्या का हुआ समाधान, ...

ट्राइसाइकिल मिलने पर दीपक पाल ने खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि चलने-फिरने में परेशानी के कारण उन्हें दैनिक कार्यों के लिए दूसरों की सहायता लेनी ...


thumb

जिला परिवहन कार्यालय अब नए भवन में संचालित

जिला परिवहन अधिकारी एम.एल.साहू ने जानकारी दी है कि जिला परिवहन कार्यालय अब नव निर्मित कार्यालय (भवन) मे संचालित हो रहा है। यह कार्यालय ग्राम परसाभ...


thumb

महतारी वंदन योजना से तबस्सुम निशा को मिला आर्थिक संबल, छोटी-छोटी ख्...

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा की कहानी में श्रीमती तबस्सुम निशा बताती हैं कि पहले अपनी छोटी-छोटी व्यक्तिगत जरूरतों के लिए भी उन्हें पति पर निर...