सूरजपुर (वीएनएस)। कभी अपनी छोटी-छोटी जरूरतों और इच्छाओं को पूरा करने के लिए भी पति पर निर्भर रहने वाली महिलाओं के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक संबल का माध्यम बन रही है। हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपए की सहायता राशि महिलाओं को अपनी जरूरतों के लिए स्वयं निर्णय लेने का अवसर दे रही है। ऐसे ही सूरजपुर जिले के जनपद पंचायत भैयाथान अंतर्गत ग्राम पंचायत दतिमा निवासी श्रीमती तबस्सुम निशा, जिनके जीवन में महतारी वंदन योजना ने आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन की नई उम्मीद जगाई है।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा की कहानी में श्रीमती तबस्सुम निशा बताती हैं कि पहले अपनी छोटी-छोटी व्यक्तिगत जरूरतों के लिए भी उन्हें पति पर निर्भर रहना पड़ता था। अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए कई बार परिवार की आर्थिक परिस्थितियों को ध्यान में रखकर निर्णय लेना पड़ता था। लेकिन महतारी वंदन योजना से जुड़ने के बाद अब उन्हें प्रतिमाह एक हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्राप्त हो रही है, जिससे वे अपनी व्यक्तिगत जरूरतों और छोटी-छोटी ख्वाहिशों को स्वयं पूरा कर पा रही हैं।
श्रीमती तबस्सुम निशा के लिए यह एक हजार रुपए की राशि केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और स्वाभिमान का आधार भी बन रही है। अब उन्हें अपनी हर छोटी जरूरत के लिए पति से पैसे मांगने की आवश्यकता नहीं पड़ती। वे अपनी जरूरतों के अनुसार इस राशि का उपयोग कर रही हैं।
श्रीमती तबस्सुम निशा बताती हैं कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना से उन्हें नियमित आर्थिक सहायता मिल रही है। इस सहायता से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।
उल्लेखनीय है कि राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के अंतर्गत मिलने वाली नियमित सहायता राशि महिलाओं को व्यक्तिगत आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ आर्थिक निर्णयों में भागीदारी का अवसर भी प्रदान कर रही है।
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रतिभावान विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने और उनकी शैक्षणिक यात्रा को आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य...
इस घटना में जिला प्रशासन के सहयोग से संचालित सुविधा और जागरूक नागरिक की तत्परता ने घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। त...
जिले के बसना विकासखंड के ग्राम डोंगरीपाली निवासी मधुसूदन पटेल खेती-किसानी से जुड़े हैं। कृषि कार्यों में बैलों की उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए उन...
ट्राइसाइकिल मिलने पर दीपक पाल ने खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि चलने-फिरने में परेशानी के कारण उन्हें दैनिक कार्यों के लिए दूसरों की सहायता लेनी ...
जिला परिवहन अधिकारी एम.एल.साहू ने जानकारी दी है कि जिला परिवहन कार्यालय अब नव निर्मित कार्यालय (भवन) मे संचालित हो रहा है। यह कार्यालय ग्राम परसाभ...