किसान मधुसूदन ने खरीदी बैल जोड़ी और हिमांशु कर रहे हैं 10 एकड़ में रेगहा खेती

Posted On:- 2026-10-13




महासमुंद जिले में योजना से 1 लाख 26 हजार 154 किसानों को मिला 25 करोड़ 23 लाख रुपए का लाभ

सेवा की कहानी : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से जिले के कृषक हो रहे समृद्ध

महासमुंद (वीएनएस)।  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा जनसेवा, गरीबों के कल्याण और किसानों के सशक्तिकरण के संकल्प का प्रतीक रही है। इसी सेवा भाव के अनुरूप संचालित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों को आर्थिक संबल प्रदान कर रही है। योजना से मिलने वाली सहायता राशि किसान अपनी कृषि संबंधी जरूरतों को पूरा करने में उपयोग कर रहे हैं। इसी क्रम में योजना का लाभ लेकर महासमुंद जिले के कृषक समृद्ध हो रहे हैं।

जिले के बसना विकासखंड के ग्राम डोंगरीपाली निवासी  मधुसूदन पटेल खेती-किसानी से जुड़े हैं। कृषि कार्यों में बैलों की उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत प्राप्त किस्तों की राशि का सदुपयोग किया। इस राशि से उन्होंने बैल जोड़ी खरीदी, जिसका उपयोग अब वे अपने कृषि कार्यों में कर रहे हैं। योजना से प्राप्त आर्थिक सहायता ने उन्हें खेती-किसानी के लिए आवश्यक साधन जुटाने में मदद की है। अब तक 23 किस्त प्राप्त हो चुका है।

इसी तरह विकासखंड बसना के ग्राम बड़ेसाजापाली के कृषक  हिमांशु बंजारे अपने 1.40 हेक्टेयर कृषि भूमि के साथ 10 एकड़ में रेगहा खेती करते है। कृषक श्री बंजारे ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत प्राप्त किस्तों की राशि का सदुपयोग करते हुए उन्होंने इस राशि का उपयोग खेती के लिए खाद, बीज, दवाई सहित अन्य आवश्यक कृषि सामग्री खरीदने में किया। इससे उन्हें कृषि कार्यों के लिए जरूरी संसाधन जुटाने में सहयोग मिला।

उल्लेखनीय है कि महासमुंद जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 1 लाख 26 हजार 154 किसानों को अब तक कुल 23 किस्तों के माध्यम से 25 करोड़ 23 लाख रुपए वितरित किए गए हैं। यह सहायता जिले के किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करने और उनकी कृषि संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोगी बन रही है। योजना के माध्यम से बड़ी संख्या में किसान लाभान्वित हो रहे हैं और खेती-किसानी को आगे बढ़ाने में सहायता प्राप्त कर रहे हैं।



Related News
thumb

मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन आ...

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रतिभावान विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने और उनकी शैक्षणिक यात्रा को आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य...


thumb

जिला प्रशासन की पहल से दुर्घटना पीड़ितों को मिली त्वरित सहायता, तीन ...

इस घटना में जिला प्रशासन के सहयोग से संचालित सुविधा और जागरूक नागरिक की तत्परता ने घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। त...


thumb

सीएम हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत से दीपक पाल की समस्या का हुआ समाधान, ...

ट्राइसाइकिल मिलने पर दीपक पाल ने खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि चलने-फिरने में परेशानी के कारण उन्हें दैनिक कार्यों के लिए दूसरों की सहायता लेनी ...


thumb

जिला परिवहन कार्यालय अब नए भवन में संचालित

जिला परिवहन अधिकारी एम.एल.साहू ने जानकारी दी है कि जिला परिवहन कार्यालय अब नव निर्मित कार्यालय (भवन) मे संचालित हो रहा है। यह कार्यालय ग्राम परसाभ...


thumb

महतारी वंदन योजना से तबस्सुम निशा को मिला आर्थिक संबल, छोटी-छोटी ख्...

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा की कहानी में श्रीमती तबस्सुम निशा बताती हैं कि पहले अपनी छोटी-छोटी व्यक्तिगत जरूरतों के लिए भी उन्हें पति पर निर...