कोरबा (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा 13 अक्टूबर को दर्री जोन में सेवा सेतु शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। इसका उद्देश्य नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं और सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ उनकी समस्याओं एवं आवेदनों के निराकरण में सहायता करना है।
शिविर में राजस्व, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, खाद्य, महिला एवं बाल विकास, श्रम, समाज कल्याण, विद्युत, सहकारिता, कौशल विकास, उद्योग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, परिवहन सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। नागरिक संबंधित सेवाओं की जानकारी ले सकेंगे और अपनी आवश्यकता के अनुसार आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।
नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपनी समस्या या आवेदन से जुड़े आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में उपस्थित होकर इसका लाभ उठाएं।
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रतिभावान विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने और उनकी शैक्षणिक यात्रा को आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य...
इस घटना में जिला प्रशासन के सहयोग से संचालित सुविधा और जागरूक नागरिक की तत्परता ने घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। त...
जिले के बसना विकासखंड के ग्राम डोंगरीपाली निवासी मधुसूदन पटेल खेती-किसानी से जुड़े हैं। कृषि कार्यों में बैलों की उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए उन...
ट्राइसाइकिल मिलने पर दीपक पाल ने खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि चलने-फिरने में परेशानी के कारण उन्हें दैनिक कार्यों के लिए दूसरों की सहायता लेनी ...
जिला परिवहन अधिकारी एम.एल.साहू ने जानकारी दी है कि जिला परिवहन कार्यालय अब नव निर्मित कार्यालय (भवन) मे संचालित हो रहा है। यह कार्यालय ग्राम परसाभ...
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा की कहानी में श्रीमती तबस्सुम निशा बताती हैं कि पहले अपनी छोटी-छोटी व्यक्तिगत जरूरतों के लिए भी उन्हें पति पर निर...