मोहला (वीएनएस)। जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी अंतर्गत जिला मुख्यालय मोहला में गत दिवस “विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के विकसित भारत संकल्प यात्रा” के तहत जनजागरूकता पदयात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों को स्वच्छता, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन तथा नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ भारती चंद्राकर, डिप्टी कलेक्टर डीआर ध्रुव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, स्कूली छात्र-छात्राएं, स्व-सहायता समूह की महिलाएं तथा बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए।
पदयात्रा का शुभारंभ जनपद पंचायत मोहला परिसर से किया गया। रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मां छूरिया मंदिर प्रांगण तक पहुंची। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण से जुड़े संदेशों वाले नारे एवं बैनर लेकर लोगों को जागरूक किया। स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक रैली में भाग लेते हुए स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने का संदेश दिया। वहीं महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्यों ने भी जनजागरूकता अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
रैली के दौरान नागरिकों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 (SWM Rules 2026) के संबंध में जानकारी दी गई। लोगों को घरों एवं सार्वजनिक स्थलों पर कचरे का उचित प्रबंधन करने, गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखने तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है और जनसहभागिता से ही स्वच्छ एवं विकसित समाज का निर्माण संभव है।
मां छूरिया मंदिर प्रांगण में आयोजित समापन कार्यक्रम में स्वच्छता एवं नशा मुक्ति विषय पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) भारती चंद्राकर ने उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता बनाए रखने, पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने तथा नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है और स्वच्छता एवं नशा मुक्त समाज इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि वे अपने घर, मोहल्ले और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने में सक्रिय योगदान दें तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों का पालन करें। साथ ही युवाओं और समाज के सभी वर्गों से नशा मुक्त जीवन अपनाने का आह्वान किया गया। जनजागरूकता पदयात्रा के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जनकल्याण और नशा मुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लोगों को जागरूक करने का सफल प्रयास किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों की सहभागिता ने यह संदेश दिया कि समाज के सामूहिक प्रयासों से ही स्वच्छ, स्वस्थ और विकसित भारत के संकल्प को साकार किया जा सकता है।
समग्र शिक्षा अंतर्गत जिले के विशेष जरूरतमंद बच्चे (सीडब्ल्यूएसएन) 9 दृष्टिबाधित छात्रों को कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में मोबाइल एवं मोब...
प्रदेश के साथ-साथ गरियाबंद जिले में भी 24 जून 2026 को ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा सभी ग्राम पंचायतों में...
जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज जनदर्शन आयोजित की गई। जिसमें जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के नागरिकों ने अपनी-अपनी मांग, समस्याएं एवं शिकायतें लेकर आ...
कलेक्टर बी.एस. उइके की अध्यक्षता में आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) प्रबंधकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक...
कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी नीलेश महादेव क्षीरसागर ने आज ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरह...
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विशेषीकृत दत्तक ग्रहण एजेंसी कांकेर से लगभग 04 माह की नवजात शिशु मायरा को अमृतसर पंजाब निवासी एकल अभिभावक...