ग्राम उलेरा में रोका गया बाल विवाह

Posted On:- 2026-06-23




कोंडागांव (वीएनएस)। जिले के अंतर्गत उलेरा थाना मांकड़ी  जिला कोण्डागांव में चल रहे बाल विवाह होने की विभागीय सूचना प्राप्त होने पर जिला बाल संरक्षण इकाई महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस विभाग एवं चाईल्ड लाईन की संयुक्त दल द्वारा दिनांक 23/06/2026 को जिला कार्यक्रम अधिकारी रेणु प्रकाश के निर्देशानुसार नरेन्द्र सोनी जिला बाल संरक्षण अधिकारी के मार्गदर्शन में बाल विवाह रोकने की कार्यवाही की गई।

ग्राम पंचायत उलेरा विकासखण्ड माकड़ी में नाबालिग वर दुलेश (परिवर्तित नाम) पिता मगन (परिवर्तित नाम) उम्र 18 वर्ष 10 माह निवासी उलेरा का विवाह बालिग योगलता (परिवर्तित नाम) पिता सुरेश (परिवर्तित नाम) उम्र 20 वर्ष 5 माह निवासी- फूफगाँव फरसगांव जिला कोंडागांव (छ0ग0) के साथ किया जाना था।

सूचना मिलने पर ,थाना माकड़ी, परिवीक्षा अधिकारी,जिला बाल संरक्षण ईकाई का संयुक्त दल द्वारा विवाह स्थल पहुंचकर वर-वधु के दस्तावेज अंकसूची दाखिल खारिज पंजी का अवलोकन किया गया जिसमें वर का जन्मतिथि 25.07.2007 एवं वधु की जन्मतिथि 22.05.2005 अंकित है। भारतीय कानून एवं शासन के नियमानुसार बालक की आयु विवाह हेतु निर्धारित आयु से कम पायी गई। दोनों पक्षों के उपस्थित सदस्यों को विभागीय अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, दण्ड के प्रावधान, बाल विवाह के दुष्परिणाम से अवगत कराते हुए विवाह न करने की समझाईस दिया गया। परिवार द्वारा निर्धारित आयु पूरी होने पर विवाह किये जाने हेतु सहमत हुए। जांच दल द्वारा सरपंच ग्राम पंचायत, वार्ड पंच, परिजनों, ग्रामीणों, बुजुर्गों एवं प्रशासन के समक्ष पंचनामा तैयार किया गया। दल द्वारा वर-वधु व दोनों पक्ष को समझाईश देकर बाल विवाह को रोका गया।

बाल बिवाह रोकने हेतु थाना माकड़ी से सहायक उप निरीक्षक मंगतू राम मरकाम आरक्षक 401 एवं 455 थाना माकड़ी, सौरभ तिवारी परिवीक्षा अधिकारी, जयदीप नाथ संरक्षण अधिकारी, चाइल्ड लाइन से अमीन अली एवं कैलाश वैद्य तथा ग्राम पंचायत सरपंच,पंचगण ग्रामीण उपस्थित थे।



Related News
thumb

समग्र शिक्षा अंतर्गत सीडब्ल्यूएसएन के 9 दृष्टिबाधित छात्रों को मोबा...

समग्र शिक्षा अंतर्गत जिले के विशेष जरूरतमंद बच्चे (सीडब्ल्यूएसएन) 9 दृष्टिबाधित छात्रों को कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में मोबाइल एवं मोब...


thumb

ग्रामीण विकास: 24 जून को ग्राम सभाओं में होगी 'आवास प्लस 2.0' की सम...

प्रदेश के साथ-साथ गरियाबंद जिले में भी 24 जून 2026 को ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा सभी ग्राम पंचायतों में...


thumb

कलेक्टर उइके ने जनदर्शन में सुनी नागरिकों की समस्याएं, कुल 45 आवेदन...

जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज जनदर्शन आयोजित की गई। जिसमें जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के नागरिकों ने अपनी-अपनी मांग, समस्याएं एवं शिकायतें लेकर आ...


thumb

डीएमएफ फंड से संवरेगा जिला: रु 21 करोड़ की नई विकास योजनाओं को मंजूरी

कलेक्टर बी.एस. उइके की अध्यक्षता में आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) प्रबंधकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक...


thumb

कलेक्टर ने किया ईवीएम व वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण

कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी नीलेश महादेव क्षीरसागर ने आज ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरह...


thumb

पंजाब की एकल अभिभावक अश्वती अजिथा ने लिया मायरा को गोद

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विशेषीकृत दत्तक ग्रहण एजेंसी कांकेर से लगभग 04 माह की नवजात शिशु मायरा को अमृतसर पंजाब निवासी एकल अभिभावक...