बीजापुर (वीएनएस)। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) में करोड़ों रुपये के लंबित भुगतान और 12 सड़कों को कागजों में पूर्ण दर्शाने के मामले को विजन न्यूज़ सर्विस द्वारा प्रमुखता से उठाए जाने के बाद विभाग में हलचल तेज हो गई है। मामले के सामने आते ही अधिकारियों ने निरीक्षण प्रक्रिया में तेजी लाते हुए लंबित भुगतान की फाइलों पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मार्च माह से लंबित ठेकेदारों के करोड़ों रुपये के बिल अब तेजी से तैयार किए जा रहे हैं। विभागीय अधिकारियों द्वारा संबंधित सड़कों का निरीक्षण कर भुगतान प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार जिन 12 सड़कों को पहले पोर्टल पर पूर्ण दर्शाकर भुगतान प्रक्रिया से जोड़ा गया था, उन्हें लेकर उठे सवालों के बाद अब अधिकारी दिन-रात निरीक्षण में जुटे हैं। निर्माण कार्यों का भौतिक सत्यापन कर भुगतान की प्रक्रिया पूरी करने का प्रयास किया जा रहा है।
हालांकि निरीक्षण और भुगतान की प्रक्रिया तेज होने के बावजूद पूर्णता प्रमाणपत्र (Completion Certificate) को लेकर सवाल अब भी बने हुए हैं। चर्चा है कि जिन सड़कों को पहले पूर्ण दर्शाया गया था, उनकी वास्तविक स्थिति की निष्पक्ष जांच आवश्यक है।
अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि जांच के बाद विभाग केवल भुगतान प्रक्रिया पूरी करता है या अनियमितताओं के आरोपों की भी निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई करता है।
सरगुजा अंचल की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक धरोहर रामगढ़ में आषाढ़ के प्रथम दिवस 29 एवं 30 जून 2026 को दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव-2026 का आयोजन कि...
छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और जनजातीय परंपराओं को देश-दुनिया तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के उद्देश्य से लखनपुर (अंबिकाप...
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्स...
सरसीवा के टाटा बिलासपुर गांव क़ो लोग अब राजकुमारी साहू के गांव के नाम से जानने लगेंगे।राजकुमारी ने अपनी संघर्ष और स्वावलंबन की एक ऐसी अमिट इबारत लिख...
कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने जिले के नागरिकों से वीडियो अपील जारी करते हुए कहा कि, हमारे जिले को कुष्ठ मुक्त जिला बनाने की ओर हम अग्रसर हैं। 15 जून...
जिला चिकित्सालय बीजापुर में अटल आरोग्य लैब के तहत लागू की गई नई जांच व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई है।