मानसून में बढ़ा गलघोंटू बीमारी का खतरा : पशुपालकों को सतर्क रहने की सलाह, टीकाकरण पर दिया जोर

Posted On:- 2026-06-27




सुकमा (वीएनएस)। मानसून की शुरुआत के साथ ही जिले में पशुओं में फैलने वाली खतरनाक जीवाणुजनित बीमारी गलघोंटू (एचएस) या बघर्रा को लेकर जिला प्रशासन और पशु चिकित्सा विभाग ने किसानों एवं पशुपालकों को सतर्क रहने की अपील की है। कलेक्टर अमित कुमार के निर्देशन तथा उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. संदीप इंदुरकर के मार्गदर्शन में जनहित सूचना जारी कर बताया गया है कि यह रोग मुख्य रूप से गाय, भैंस और भेड़ जैसे चौपायों को प्रभावित करता है, जिससे उनकी दुग्ध उत्पादन क्षमता घट जाती है और कई मामलों में पशुओं की मृत्यु भी हो सकती है।

पशुधन विकास विभाग के अनुसार इस बीमारी के प्रमुख लक्षणों में पशुओं का तेज बुखार, गले और जबड़े के नीचे सूजन, मुंह से अत्यधिक लार निकलना, नाक से स्राव होना तथा सांस लेने में कठिनाई शामिल हैं। संक्रमित पशुओं के गले से घरघराहट की आवाज भी सुनाई देती है और वे अचानक चारा खाना बंद कर देते हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर पशुपालकों को तत्काल सतर्क होकर प्राथमिक उपचार शुरू करने और पशु चिकित्सकों से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

पशु चिकित्सा विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे मानसून से पहले अपने पशुओं का नियमित टीकाकरण अवश्य कराएं, ताकि इस गंभीर संक्रमण से बचाव किया जा सके। साथ ही यदि किसी क्षेत्र में बड़ी संख्या में पशुओं में ऐसे लक्षण दिखाई दें, तो इसकी सूचना तुरंत नजदीकी पशु चिकित्सालय अथवा जिला स्तर के अधिकारियों को दें। समय पर उपचार और टीकाकरण ही पशुधन को सुरक्षित रखने का सबसे प्रभावी उपाय है।




Related News
thumb

शिक्षा, संगठन और सामाजिक एकता से होती है समाज की वास्तविक प्रगति :...

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज राजनांदगांव शहर के सिंगदई में 35 लाख रूपए की लागत के जिला निषाद केंवट सामाजिक भवन छात्रावास का लोकर्पण किया। इस...


thumb

अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का तीन दि...

अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर विनीता वार्नर तथा सचिव पायल टोपनो के...


thumb

आवास निर्माण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, काम शुरू नहीं करने पर प्रथ...

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वीकृत आवासों का निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण कराने के उद्देश्य से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एव...


thumb

जागरुकता शिविर में मादक पदार्थो के दुष्प्रभावों के प्रति विद्यार्थि...

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) की DAWN (Drug Awareness and Wellness Navigation for a Drug Free India) योजना तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा ...


thumb

पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगी कक्षा 6वीं से 12वीं तक...

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा श्रमिक परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने एवं उन्हें बेहतर शैक्षणिक अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से अटल उ...