बेमेतरा (वीएनएस)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) की DAWN (Drug Awareness and Wellness Navigation for a Drug Free India) योजना तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के आदेशानुसार एवं माननीय अध्यक्ष/प्रधान जिला न्यायाधीश सरोजनंद दास जी के मार्गदर्शन में स्वर्णलता ओम यादव, सचिव / जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा की उपस्थिति में शा. हाई स्कुल लोलेसरा, स्वामी आत्मानंद इंगलिश मिडियम स्कुल सिंघौरी, शा. पूर्व माध्य. विद्याालय कोबिया, ग्राम पंचायत, कुसमी, बहेरा, पीपरभट्ठा, अमोरा एवं तालुका साजा में ग्राम पंचायत माटरा में मादक पदार्थों के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के विरुद्ध जागरूकता शिविर आयोजित किए गए।
सचिव स्वर्णलता ओम यादव के द्वारा विद्यार्थियों को नशे की लत के दुष्परिणाम, उसके शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक प्रभावों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार एवं समाज के विकास में भी गंभीर बाधा उत्पन्न करता है। विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया गया। शिविर में उपस्थित विद्यार्थियो एवं आमजनों को मादक पदार्थों के अवैध व्यापार की रोकथाम, नशा मुक्ति, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा विधिक सहायता संबंधी जानकारी प्रदान की गई। साथ ही जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नशा मुक्ति विषयक संदेश, संवाद एवं प्रेरक जानकारी साझा की गई। 26 जून को मादक पदार्थों के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकार मित्रों द्वारा जिले में विभिन्न स्थानों में जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया जिससे समाज विशेषकर युवा वर्ग को नशा मुक्त भारत के निर्माण के लिए प्रेरित किया जा सके।
उक्त कार्यक्रम में संबंधित विभाग, महिला बाल विकास, समाज कल्याण विभाग, चाइल्ड हेल्पलाईन के पदाधिकारीगण एवं समस्त अधिकार मित्र, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा उपस्थित रहें।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज राजनांदगांव शहर के सिंगदई में 35 लाख रूपए की लागत के जिला निषाद केंवट सामाजिक भवन छात्रावास का लोकर्पण किया। इस...
अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर विनीता वार्नर तथा सचिव पायल टोपनो के...
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वीकृत आवासों का निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण कराने के उद्देश्य से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एव...
मानसून की शुरुआत के साथ ही जिले में पशुओं में फैलने वाली खतरनाक जीवाणुजनित बीमारी गलघोंटू (एचएस) या बघर्रा को लेकर जिला प्रशासन और पशु चिकित्सा विभ...
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा श्रमिक परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने एवं उन्हें बेहतर शैक्षणिक अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से अटल उ...