बिलासपुर (वीएनएस)। सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया स्थित रमेश ज्वेलर्स में फरवरी 2026 में हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन मुख्य आरोपियों और चोरी का माल खरीदने वाले एक आरोपी सहित कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एसीसीयू और सीपत थाना पुलिस की संयुक्त जांच में 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालने और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई गई।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने दुकान संचालक के पास रखे सोने-चांदी के जेवर और नकदी से भरे बैग चोरी कर फरार हो गए थे। पूछताछ में उन्होंने वारदात स्वीकार कर ली। चोरी का कुछ सामान खरीदने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया, जबकि वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2.88 किलोग्राम चांदी, 13.30 ग्राम सोने के जेवर सहित करीब 6.80 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने संगठित अपराधों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।
बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिंधीचुआ में पंचायत से जुड़े कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के मामले में कार्रवाई नहीं होने से नाराज एक द...
नगर पंचायत भटगांव विकास की दिशा में एक और बड़ा कदम बढ़ा रहा है। नगर के अड़बन्धा तालाब के किनारे 50 दुकानों वाले आधुनिक व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स का निर...
राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के जरिए नाबालिग को अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार...
छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार तेज होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 से 4 दिनों में मानसून प्रदेश के शेष हिस्सों तक पहुंच जाएगा। राजधानी राय...
राजधानी रायपुर के मौदहापारा थाना क्षेत्र में पूर्व कांग्रेस पार्षद और कांग्रेस नेता मोहम्मद अंसार की बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। खास बात ...