भटगांव के अड़बन्धा तालाब किनारे बन रहा कॉम्प्लेक्स, 50 दुकानों से लोगों को मिलेगा रोजगार

Posted On:- 2026-06-28




भटगांव (वीएनएस)। नगर पंचायत भटगांव विकास की दिशा में एक और बड़ा कदम बढ़ा रहा है। नगर के अड़बन्धा तालाब के किनारे 50 दुकानों वाले आधुनिक व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद न केवल नगर की तस्वीर बदलेगी, बल्कि करीब 50 लोगों को स्थायी रोजगार का अवसर भी मिलेगा। साथ ही नगर पंचायत की आय में भी वृद्धि होगी।

नगर के मुख्य प्रवेश मार्ग बिर्रा मोड़ स्थित अड़बन्धा तालाब के किनारे वर्षों से अस्थायी गुमठियां, ठेले और छोटी दुकानें संचालित होती थीं। यहां ग्राहकों की भीड़ के कारण अक्सर यातायात प्रभावित होता था और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। इन समस्याओं को देखते हुए नगर पंचायत ने स्थायी समाधान के रूप में व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स निर्माण का निर्णय लिया।

नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम कुर्रे के नेतृत्व में शुरू की गई इस योजना के तहत अस्थायी रूप से व्यवसाय करने वाले ठेला और गुमठी संचालकों को पहले बिर्रा रोड पर वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराया गया, ताकि उनका रोजगार प्रभावित न हो। अब उनके लिए व्यवस्थित और स्थायी व्यवसायिक परिसर तैयार किया जा रहा है।

अध्यक्ष विक्रम कुर्रे ने बताया कि कॉम्प्लेक्स निर्माण का उद्देश्य नगर के बेरोजगार युवाओं और छोटे व्यापारियों को स्थायी रोजगार उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि यह जनहित का निर्णय है, जिससे नगर का व्यवस्थित विकास होगा और अनेक परिवारों को आर्थिक संबल मिलेगा।

नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रदीप देवांगन ने कहा कि कॉम्प्लेक्स बनने से नगर पंचायत के राजस्व में वृद्धि होगी, व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और भटगांव की पहचान एक विकसित नगर के रूप में स्थापित होगी। उन्होंने बताया कि कॉम्प्लेक्स निर्माण के साथ-साथ अड़बन्धा तालाब का गहरीकरण एवं सौंदर्यीकरण भी कराया जा रहा है, जिससे क्षेत्र की सुंदरता और आकर्षण बढ़ेगा।

हालांकि इस परियोजना को लेकर कुछ लोगों द्वारा विरोध भी किया जा रहा है। इस पर जनप्रतिनिधियों का कहना है कि कुछ विकास विरोधी तत्व नगर के विकास कार्यों को लेकर भ्रामक प्रचार कर रहे हैं, जबकि यह परियोजना पूरी तरह जनहित और नगर के भविष्य को ध्यान में रखकर तैयार की जा रही है।

नगरवासियों का मानना है कि कॉम्प्लेक्स के निर्माण के बाद भटगांव में प्रवेश करने वाले लोगों को सुव्यवस्थित बाजार, बेहतर यातायात व्यवस्था और आधुनिक नगर का अनुभव मिलेगा। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि यह परियोजना भटगांव को विकास की नई पहचान दिलाने के साथ-साथ रोजगार और व्यापार के नए अवसर भी प्रदान करेगी।



Related News
thumb

शिकायतों पर नहीं हुई कार्रवाई: दिव्यांग ने जंतर-मंतर पर आंदोलन की द...

बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिंधीचुआ में पंचायत से जुड़े कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के मामले में कार्रवाई नहीं होने से नाराज एक द...


thumb

इंस्टाग्राम पर नाबालिग को धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार

राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के जरिए नाबालिग को अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार...


thumb

छत्तीसगढ़ में अगले 3-4 दिनों में पहुंचेगा मानसून, 7 दिन तक बारिश के...

छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार तेज होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 से 4 दिनों में मानसून प्रदेश के शेष हिस्सों तक पहुंच जाएगा। राजधानी राय...


thumb

पूर्व कांग्रेस पार्षद मोहम्मद अंसार की बाइक चोरी, CCTV के आधार पर आ...

राजधानी रायपुर के मौदहापारा थाना क्षेत्र में पूर्व कांग्रेस पार्षद और कांग्रेस नेता मोहम्मद अंसार की बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। खास बात ...


thumb

रमेश ज्वेलर्स चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; 6.80 लाख के जेवर ...

सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया स्थित रमेश ज्वेलर्स में फरवरी 2026 में हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन मुख्य आरोपियों औ...