पूर्व कांग्रेस पार्षद मोहम्मद अंसार की बाइक चोरी, CCTV के आधार पर आरोपी की तलाश तेज

Posted On:- 2026-06-28




रायपुर (वीएनएस)। राजधानी रायपुर के मौदहापारा थाना क्षेत्र में पूर्व कांग्रेस पार्षद और कांग्रेस नेता मोहम्मद अंसार की बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। खास बात यह रही कि अज्ञात चोर उनकी आंखों के सामने ही बाइक लेकर फरार हो गया। घटना थाना क्षेत्र से कुछ ही दूरी पर हुई, जिससे स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

जानकारी के अनुसार, मोहम्मद अंसार किसी काम से क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान एक अज्ञात युवक ने मौका देखकर उनकी बाइक चोरी कर ली। वारदात इतनी तेजी से हुई कि वे कुछ समझ पाते, उससे पहले ही आरोपी बाइक लेकर भाग निकला। घटना के बाद उन्होंने तत्काल मौदहापारा थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें संदिग्ध की गतिविधियां कैद हुई हैं। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान लगभग कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। साथ ही पेट्रोलिंग टीम और जांच अधिकारी लगातार उसकी तलाश में जुटे हैं।

मोहम्मद अंसार ने बताया कि बाइक की डिक्की में एक नया मोबाइल चार्जर भी रखा था, जिसे चोर बाइक के साथ ले गया। उन्होंने घटना पर नाराजगी जताते हुए पुलिस से शीघ्र कार्रवाई और बाइक बरामद करने की मांग की है।

पुलिस के अनुसार, आसपास के क्षेत्रों में भी जांच जारी है और संदिग्ध की लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने थाना क्षेत्र के समीप हुई इस चोरी को लेकर चिंता जताते हुए पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई बाइक बरामद की जाएगी।



Related News
thumb

शिकायतों पर नहीं हुई कार्रवाई: दिव्यांग ने जंतर-मंतर पर आंदोलन की द...

बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिंधीचुआ में पंचायत से जुड़े कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के मामले में कार्रवाई नहीं होने से नाराज एक द...


thumb

भटगांव के अड़बन्धा तालाब किनारे बन रहा कॉम्प्लेक्स, 50 दुकानों से लो...

नगर पंचायत भटगांव विकास की दिशा में एक और बड़ा कदम बढ़ा रहा है। नगर के अड़बन्धा तालाब के किनारे 50 दुकानों वाले आधुनिक व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स का निर...


thumb

इंस्टाग्राम पर नाबालिग को धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार

राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के जरिए नाबालिग को अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार...


thumb

छत्तीसगढ़ में अगले 3-4 दिनों में पहुंचेगा मानसून, 7 दिन तक बारिश के...

छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार तेज होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 से 4 दिनों में मानसून प्रदेश के शेष हिस्सों तक पहुंच जाएगा। राजधानी राय...


thumb

रमेश ज्वेलर्स चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; 6.80 लाख के जेवर ...

सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया स्थित रमेश ज्वेलर्स में फरवरी 2026 में हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन मुख्य आरोपियों औ...