विधानसभा मानसून सत्र के दौरान अधिकारियों,कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध

Posted On:- 2026-07-03




कोरिया (वीएनएस)।  आगामी विधानसभा मानसून सत्र 2026 के सुचारु संचालन एवं विधानसभा प्रश्नों के समयबद् निराकरण को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती रोक्तिमा यादव ने जिले के सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की अवकाश पर प्रतिबंध लगाने का आदेश ज़ारी किए है।


जारी आदेश के अनुसार विधानसभा मानसून सत्र 13 जुलाई से 17 जुलाई 2026 तक संचालित रहेगा। इस अवधि में किसी भी शासकीय अधिकारी अथवा कर्मचारी को नियमित अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा। साथ ही मुख्यालय छोड़ने पर भी पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। जारी आदेशानुसार अत्यंत आवश्यक परिस्थितियों में ही संबंधित अधिकारी को कलेक्टर की पूर्व अनुमति प्राप्त पश्चात अवकाश प्राप्त कर सकता है।


इसके अतिरिक्त सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया गया है कि विधानसभा प्रश्नों के उत्तर समय-सीमा में तैयार कर प्रेषित करने के लिए अपने-अपने विभाग में नोडल अधिकारी नियुक्त करें तथा फैक्स एवं ई-मेल के माध्यम से प्राप्त होने वाली सूचनाओं का त्वरित संकलन एवं प्रेषण सुनिश्चित करें। साथ ही की गई कार्रवाई की जानकारी कलेक्टर कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।



जारी आदेश के अनुसार संबंधित विभागों के अधिकारी निर्धारित तिथियों पर कार्यालय कलेक्टर, कोरिया के कक्ष क्रमांक.07 अधीक्षक शाखा से विधानसभा प्रश्नों के उत्तर समय-सीमा में प्राप्त करने तथा रायपुर से प्राप्त प्रश्नों के लिए दायित्व सौंपा गया है .


1. 13 जुलाई 2026 सोमवार जिला पंचायत कोरिया

2. 14 जुलाई 2026 मंगलवार सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग जिला कोरिया

3. 15 जुलाई 2026 बुधवार कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी   विभाग 

4. 16 जुलाई 2026 गुरुवार जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास बैकुंठपुर

5. 17 जुलाई 2026 शुक्रवार कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग बैकुंठपुर




Related News
thumb

मुख्यमंत्री साय ने दोकड़ा में रथयात्रा महोत्सव में गजपति महाराजा की ...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज विकाखंड कांसाबेल के ग्राम दोकड़ा में ऐतिहासिक एवं प्राचीन जगन्नाथ मंदिर में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के बीच भव्य रथ...


thumb

हरित ऊर्जा की ओर बढ़ा धमतरी: ठेनही बना जिले का पहला सामूहिक सोलर प्ल...

धमतरी जिले के सुदूर अंचल नगरी विकासखंड में बसा ग्राम ठेनही जल्द ही विकास की नई रोशनी से जगमगा होगा। प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी ‘पीएम सूर्य घर-...


thumb

जिले में अब तक 152.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

भू-अभिलेख शाखा के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि जिले के सभी तहसीलों में 24 घण्टे के दौरान 5.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान सर्वाधिक 11...


thumb

किसान क्रेडिट कार्ड योजना से मिली आर्थिक मजबूती, अब बेहतर ढंग से कर...

किसानों को खेती-किसानी के लिए समय पर ऋण उपलब्ध कराने तथा कृषि कार्यों को सुगम बनाने के उद्देश्य से संचालित किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना किसान...


thumb

अमृत भारत स्टेशन योजना: रायपुर डीआरएम ने सरोना और बालोद स्टेशनों के...

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ...


thumb

हरित दंतेवाड़ा की दिशा में बड़ा अभियान-एक दिन में बने 1 लाख सीड बॉल

जिले में पर्यावरण संरक्षण और वनीकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए जिला प्रशासन और कृषि विभाग के संयुक्त नेतृत्व में एक दिवसीय सीड बॉल (बीज ...