दंतेवाड़ा (वीएनएस)। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एम. भार्गव ने शुक्रवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में विभागीय योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक ली।
बैठक में जिले की सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं विभिन्न योजनाओं के कार्यक्रम प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक में वीबीजी रामजी, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम), स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), 15वें वित्त आयोग, अमृत सरोवर, जल संरक्षण कार्यों सहित पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई। सीईओ भार्गव ने प्रत्येक योजना की वर्तमान स्थिति, लक्ष्य पूर्ति और जमीनी स्तर पर हो रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।
सीईओ ने कहा कि शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक शत-प्रतिशत पहुंचाना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूर्ण करें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब से बचें। उन्होंने लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने, नियमित मॉनिटरिंग एवं फील्ड निरीक्षण बढ़ाने तथा कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। सीईओ ने अधिकारियों को योजनाओं से संबंधित जानकारी समय पर ऑनलाइन पोर्टलों पर अद्यतन करने, आवश्यक अभिलेखों का सुव्यवस्थित संधारण सुनिश्चित करने तथा विभागीय समन्वय के साथ कार्य करते हुए शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप बेहतर परिणाम देने पर जोर दिया। बैठक के दौरान अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया, जिस पर भार्गव ने आवश्यक सुझाव देते हुए विकास कार्यों में और अधिक गति एवं गुणवत्ता लाने के निर्देश दिए।
जिले के कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में शिक्षा सत्र 2026-27 का शुभारंभ उत्सव के साथ मनाया गया। इसी क्रम में आज जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव ...
सरगुजा संभाग के आयुक्त नरेंद्र दुग्गा ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय जशपुर की विभिन्न शाखाओं का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक कार्यप्रणाली का जायजा लिया।
जिले के लिए स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में जशपुर में मेडिकल शिक्षा की पढ़ाई इसी सत्र से होगी।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशानुसार शनिवार, 18 जुलाई 2026 को परक्राम्य लि...
मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत अभिषेक कुमार ने आज जिला पंचायत सभाकक्ष में विकसित भारत ग्राम पंचायत ( VBGRAMG) प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्राम...
जशपुर जिले में 01 जून से 17 जुलाई 2026 तक 2569.1 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 17 जुलाई तक सामान्य औसत वर्षा 3537...