जशपुरनगर (वीएनएस)। सरगुजा संभाग के आयुक्त नरेंद्र दुग्गा ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय जशपुर की विभिन्न शाखाओं का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक कार्यप्रणाली का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ई-ऑफिस के प्रभावी संचालन, राजस्व एवं राहत प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण तथा आम नागरिकों को डिजिटल सेवाएं निर्धारित समय-सीमा में उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर रोहित व्यास, अपर कलेक्टर प्रदीप साहू, उप आयुक्त शारदा अग्रवाल सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
ई-ऑफिस से ही हो सभी फाइलों का संचालन :
निरीक्षण की शुरुआत आयुक्त दुग्गा ने कलेक्ट्रेट की अधीक्षक शाखा से की। यहां उन्होंने ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से संचालित होने वाली फाइलों की प्रक्रिया का अवलोकन किया तथा अधिकारियों से इसकी कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी शासकीय फाइलों का संचालन एवं मूवमेंट ई-ऑफिस के माध्यम से ही सुनिश्चित किया जाए, ताकि कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्धता बनी रहे। उन्होंने कहा कि डिजिटल प्रणाली से फाइलों की अनावश्यक देरी समाप्त होगी तथा प्रत्येक स्तर पर कार्यों की प्रभावी निगरानी संभव हो सकेगी।
आपदा राहत प्रकरणों का समय-सीमा में करें निराकरण :
इसके बाद आयुक्त दुग्गा ने अपर कलेक्टर न्यायालय कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी) 6-4 के अंतर्गत आपदा राहत से संबंधित प्रकरणों की विस्तृत जानकारी ली तथा लंबित नस्तियों का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान फाइलों के धीमे मूवमेंट एवं प्रकरणों के निराकरण में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर उन्होंने संबंधित रीडर पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि राहत संबंधी प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र हितग्राहियों को समय पर सहायता उपलब्ध हो सके। आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान विभिन्न राजस्व प्रकरणों की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक प्रकरण की नियमित समीक्षा करते हुए अनावश्यक विलंब समाप्त किया जाए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों से जुड़े मामलों का त्वरित निराकरण ही सुशासन की पहचान है।
सेवा सेतु केंद्र में परखी डिजिटल सेवाओं की व्यवस्था :
आयुक्त दुग्गा ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सेवा सेतु केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां उपलब्ध ऑनलाइन सेवाओं, आवेदन प्रक्रिया एवं नागरिकों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि सेवा सेतु के माध्यम से उपलब्ध सभी डिजिटल सेवाएं निर्धारित समय-सीमा में आम नागरिकों को उपलब्ध कराई जाएं तथा किसी भी आवेदन को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। उन्होंने कहा कि सेवा सेतु शासन और जनता के बीच विश्वास का मजबूत माध्यम है तथा इसके माध्यम से नागरिकों को सरल, पारदर्शी और त्वरित सेवाएं मिलनी चाहिए।
राहत एवं शिकायत शाखा में भी लिया कार्यों का जायजा :
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने राहत एवं शिकायत शाखा का निरीक्षण कर प्राप्त शिकायतों एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों एवं राहत संबंधी सभी मामलों का संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ शीघ्र निराकरण किया जाए, ताकि आम नागरिकों को समय पर न्याय एवं राहत मिल सके। आयुक्त ने कहा कि शासन की प्राथमिकता नागरिकों को त्वरित, पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन उपलब्ध कराना है। इसके लिए सभी अधिकारी-कर्मचारी समय-सीमा का पालन करते हुए पूरी जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें।
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के मार्गदर्शन एवं प्रधान जिला न्यायाधीश तथा अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर थॉमस एक्का के दिशा-निर्...
कलेक्टर रेना जमील के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला सूरजपुर द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमि...
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सुशासन की अवधारणा को साकार करते हुए आम नागरिकों को त्वरित, सरल एवं पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सेवा से...
कलेक्टर रेना जमील की उपस्थिति में आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय गौधाम समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गौधामों के प्रभाव...
जिला कलेक्टर रेना जमील के निर्देश एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी शुभम बंसल के मार्गदर्शन में जिले के समस्त उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों एवं महाविद्यालयो...
संभावित प्राकृतिक आपदाओं के दौरान त्वरित एवं प्रभावी राहत-बचाव कार्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत केनापारा स्थित पोखरी में बाढ़ बचाव ए...