जशपुरनगर (वीएनएस)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशानुसार शनिवार, 18 जुलाई 2026 को परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 (Negotiable Instruments Act) की धारा 138 के अंतर्गत लंबित चेक अनादरण (चेक बाउंस) प्रकरणों के निराकरण के लिए जिला एवं तालुका स्तर पर स्पेशल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। स्पेशल लोक अदालत का उद्देश्य आपसी समझौते के माध्यम से चेक बाउंस से संबंधित विवादों का त्वरित, सरल एवं सौहार्दपूर्ण समाधान सुनिश्चित करना है।
विशेष लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित प्रकरणों के साथ-साथ प्री-लिटिगेशन स्तर के मामलों का भी दोनों पक्षों की सहमति से निराकरण किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने ऐसे सभी पक्षकारों से अपील की है, जो आपसी राजीनामे के माध्यम से अपने चेक बाउंस संबंधी लंबित प्रकरणों का शीघ्र एवं सौहार्दपूर्ण निराकरण कराना चाहते हैं, वे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जशपुर में उपस्थित होकर अपने प्रकरण को स्पेशल लोक अदालत में रखे जाने हेतु आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक पक्षकार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जशपुर, तालुका विधिक सेवा समिति, कुनकुरी, तालुका विधिक सेवा समिति, बगीचा तथा तालुका विधिक सेवा समिति, पत्थलगांव से संपर्क कर सकते हैं।
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के मार्गदर्शन एवं प्रधान जिला न्यायाधीश तथा अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर थॉमस एक्का के दिशा-निर्...
कलेक्टर रेना जमील के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला सूरजपुर द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमि...
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सुशासन की अवधारणा को साकार करते हुए आम नागरिकों को त्वरित, सरल एवं पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सेवा से...
कलेक्टर रेना जमील की उपस्थिति में आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय गौधाम समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गौधामों के प्रभाव...
जिला कलेक्टर रेना जमील के निर्देश एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी शुभम बंसल के मार्गदर्शन में जिले के समस्त उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों एवं महाविद्यालयो...
संभावित प्राकृतिक आपदाओं के दौरान त्वरित एवं प्रभावी राहत-बचाव कार्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत केनापारा स्थित पोखरी में बाढ़ बचाव ए...