दंतेवाड़ा (वीएनएस)। जिले में पर्यावरण संरक्षण और वनीकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए जिला प्रशासन और कृषि विभाग के संयुक्त नेतृत्व में एक दिवसीय सीड बॉल (बीज बम) निर्माण महा-अभियान किया गया। अभियान के दौरान जिलेभर से आए ग्रामीणों, महिला स्व-सहायता समूहों, युवाओं, विद्यार्थियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी से एक ही दिन में 1 लाख से अधिक सीड बॉल तैयार कर नई मिसाल कायम की गई।
कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के मार्गदर्शन में अभियान की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई थी, जबकि कृषि विभाग ने इसकी तकनीकी जिम्मेदारी संभाली। विभाग द्वारा स्थानीय जलवायु के अनुरूप उपयुक्त मिट्टी, जैविक खाद और महुआ, इमली, हर्रा, बहेड़ा, जामुन, करंज, नीम, चार तथा खमार जैसी स्थानीय प्रजातियों के बीजों का चयन किया गया। ग्रामीणों और महिलाओं को पहले से प्रशिक्षण देकर गुणवत्तापूर्ण सीड बॉल तैयार करने की प्रक्रिया सिखाई गई। सीड बॉल तकनीक में मिट्टी, जैविक खाद और बीजों से छोटे-छोटे गोले तैयार किए जाते हैं, जिन्हें दुर्गम पहाड़ी एवं बंजर क्षेत्रों में फैलाया जाता है। बारिश के दौरान ये स्वतः अंकुरित होकर पौधों का रूप ले लेते हैं। इस तकनीक में गड्ढे खोदने, सिंचाई या ट्री-गार्ड की आवश्यकता नहीं होती, जिससे कम लागत में अधिक क्षेत्र में हरियाली विकसित की जा सकती है।
जिला प्रशासन द्वारा तैयार सीड बॉल्स को वन क्षेत्रों, पहाड़ियों और अनुपजाऊ भूमि में वन विभाग तथा स्थानीय समितियों के सहयोग से फैलाया जाएगा। इससे हरित आवरण बढ़ने के साथ मिट्टी संरक्षण, भूजल संवर्धन और जैव विविधता को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही भविष्य में इन वृक्षों से मिलने वाले लघु वनोपज ग्रामीणों की आजीविका को भी मजबूती देंगे। अभियान में महिला स्व-सहायता समूहों की भूमिका विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। विद्यार्थियों, किसानों, जनप्रतिनिधियों और स्वयंसेवी संगठनों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर इसे जन-आंदोलन का स्वरूप दिया। एक ही दिन में 1 लाख सीड बॉल तैयार कर दंतेवाड़ा ने यह संदेश दिया है कि प्रशासनिक संकल्प, वैज्ञानिक तकनीक और जनभागीदारी के समन्वय से पर्यावरण संरक्षण के बड़े लक्ष्य भी सफलतापूर्वक हासिल किए जा सकते हैं। यह पहल आने वाले वर्षों में जिले की पहाड़ियों और वन क्षेत्रों को और अधिक हरा-भरा बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।
जिले के कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में शिक्षा सत्र 2026-27 का शुभारंभ उत्सव के साथ मनाया गया। इसी क्रम में आज जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव ...
सरगुजा संभाग के आयुक्त नरेंद्र दुग्गा ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय जशपुर की विभिन्न शाखाओं का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक कार्यप्रणाली का जायजा लिया।
जिले के लिए स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में जशपुर में मेडिकल शिक्षा की पढ़ाई इसी सत्र से होगी।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशानुसार शनिवार, 18 जुलाई 2026 को परक्राम्य लि...
मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत अभिषेक कुमार ने आज जिला पंचायत सभाकक्ष में विकसित भारत ग्राम पंचायत ( VBGRAMG) प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्राम...
जशपुर जिले में 01 जून से 17 जुलाई 2026 तक 2569.1 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 17 जुलाई तक सामान्य औसत वर्षा 3537...