कोरिया (वीएनएस)। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा आज विकसित भारत जीरामजी योजना का औपचारिक शुभारंभ आंध्रप्रदेश से किया गया। इस दौरान जिला स्तर पर आयोजित जनसम्मेलन सह शुभारंभ कार्यक्रम में बैकुण्ठपुर विधायक भईयालाल राजवाड़े मुख्य अतिथि बतौर शामिल हुए। कलेक्टर कोरिया रोक्तिमा यादव के निर्देशन में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला पंचायत कोरिया के मंथन सभा कक्ष में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित राम पैकराए उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े, जिला पंचायत सदस्यगण - गीता राजवाड़े, राजेश साहूए स्नेहलताए शिवकुमारी, सुषमा कोराम, उदय सिंह, उप संचालक आशीष सिंह सहित जनपदों के निर्वाचित जनप्रतिनिधि और श्रमिकों के साथ स्व सहायता समूहों की महिलाएं भी उपस्थित रहे।
प्रत्येक क्षेत्र में ज्यादा संभावनाएं :
जिला पंचायत के मंथन कक्ष में स्वागत उद्बोधन देते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने वीबी जीरामजी के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होने कुछ उदाहरण देते हुए कहा कि अब मनरेगा से ज्यादा विकास की संभावनाएं, श्रमिकों के लाभ विकसित भारत जीरामजी योजना में शामिल किए गए हैं। अब श्रमिको को ज्यादा कार्यदिवस, ज्यादा पारिश्रमिक, सैकड़ो अनुमेय कार्यों की श्रृंखला उपलब्ध होगी। श्रमिको को मांग के अनुसार अकुशल श्रम प्राप्त होगा। पंद्रह दिवस मे कार्य ना मिलने पर बेरोजगारी भत्ता का भी प्रावधान विकसित भारत जीरामजी योजना के तहत प्रावधानित किया गया है। यह पूरे ग्रामीण क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए एक कारगर योजना होगी।
प्रत्येक श्रमिक को मिलेगा ज्यादा रोजगार :
जिला स्तरीय सम्मेलन सह शुभारंभ अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा ने कहा कि अब हमारे ग्रामीण साथियों को ज्यादा रोजगार के अवसर मिलेंगे। साथ ही 'वी बी जी राम जी' में 300 रूपए की मजदूरी मिलने से उन्हे अपने मेहनत का पूरा दाम मिलेगा। उन्होने ज्यादा से ज्यादा ग्रामीण श्रमिकों को योजना से जुड़कर लाभ लेने का संदेश दिया।
ग्रामीण विकास के लिए हमारी जिम्मेदारी ज्यादा :
जिला स्तरीय सम्मेलन सह शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि भइयालाल राजवाड़े ने कहा कि 'वी बी जी राम जी' योजना के लागू हो जाने से अब हम सभी जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। उन्होने कहा कि जब गांव का विकास कार्य पूरा होगा तभी जिले का विकास कार्य पूरा होगा। राजवाड़े ने कहा कि 2047 में विकसित भारत का संकल्प पूरा करने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत जीरामजी योजना लागू की है। अब ग्राम पंचायत ही विकास के लिए कार्य तय करेंगी और वहीं कार्य कराने के लिए जिम्मेदार होंगी। ऐसे में हम सभी को अपनी जवाबदेही तय करनी होगी कि गांव के विकास के लिए आया हुआ पैसा सही उपयोग हो और जो संसाधन बने उनकी गुणवत्ता से समझौता ना हो। अपने क्षेत्र में निरंतर निगरानी करने के लिए जनप्रतिनिधियों से आवाहन करते हुए उनहोने कहा कि अब ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार के अपार अवसर खुलेंगे और संसाधनों का निर्माण होगा।
वीबीजीरामजी के प्रमुख प्रावधान :
भारत सरकार ग्रामीण विकास मंत्रालय के निर्देशन में वीबीजीरामजी 2025 का यह अधिनियम आज से पूरे देश में लागू है। इसके मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं
1. प्रत्येक श्रमिक परिवार को वित्तीय वर्ष में कुल 125 दिवस के रोजगार की गारंटी
2. एक कार्य दिवस में 300 रूप्ए की मजदूरी
3. मांग करने पर 15 दिवस में अकुशल रोजगार के अवसर
4. कार्य सप्ताह पूर्ण होने पर 15 दिन के अंदर मजदूरी का भुगतान
5. कार्य ना मिलने पर बेरोजगारी भत्ताए
6. मजदूरी की राशि मे विलंब होने पर ब्याज सहित मुआवजे का प्रावधान
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज विकाखंड कांसाबेल के ग्राम दोकड़ा में ऐतिहासिक एवं प्राचीन जगन्नाथ मंदिर में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के बीच भव्य रथ...
धमतरी जिले के सुदूर अंचल नगरी विकासखंड में बसा ग्राम ठेनही जल्द ही विकास की नई रोशनी से जगमगा होगा। प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी ‘पीएम सूर्य घर-...
भू-अभिलेख शाखा के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि जिले के सभी तहसीलों में 24 घण्टे के दौरान 5.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान सर्वाधिक 11...
किसानों को खेती-किसानी के लिए समय पर ऋण उपलब्ध कराने तथा कृषि कार्यों को सुगम बनाने के उद्देश्य से संचालित किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना किसान...
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ...
जिले में पर्यावरण संरक्षण और वनीकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए जिला प्रशासन और कृषि विभाग के संयुक्त नेतृत्व में एक दिवसीय सीड बॉल (बीज ...