जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने बरदिया समूह जल प्रदाय योजना समय-सीमा में पूर्ण करें : कलेक्टर

Posted On:- 2026-07-03




कोरिया (वीएनएस)। कलेक्टर रोक्तिमा यादव की अध्यक्षता में आज जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा संचालित जल जीवन मिशन एवं अन्य पेयजल योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान कलेक्टर यादव ने हर घर जल एवं जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के किसी भी नागरिक को पेयजल संबंधी समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने सभी निर्माणाधीन अधोसंरचनाओं को निर्धारित समय.सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने विशेष रूप से समूह जल प्रदाय योजना बरदिया को प्राथमिकता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्र के ग्रामीणों को शीघ्र सुरक्षित एवं नियमित पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।

समीक्षा के दौरान यह भी पाया गया कि जिले की 35 ग्राम पंचायतों में पूर्ण हो चुकी जल प्रदाय योजनाओं का हस्तांतरण अभी तक ग्राम पंचायतों को नहीं किया गया है। इस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को सभी पूर्ण योजनाओं का शीघ्र हैंडओवर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे योजनाओं का संचालन एवं रखरखाव प्रभावी रूप से किया जा सके।

कलेक्टर ने निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने अथवा निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण नहीं करने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन की योजनाओं में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।

बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता, तथा जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के विभिन्न सदस्य उपस्थित रहे।




Related News
thumb

मुख्यमंत्री साय ने दोकड़ा में रथयात्रा महोत्सव में गजपति महाराजा की ...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज विकाखंड कांसाबेल के ग्राम दोकड़ा में ऐतिहासिक एवं प्राचीन जगन्नाथ मंदिर में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के बीच भव्य रथ...


thumb

हरित ऊर्जा की ओर बढ़ा धमतरी: ठेनही बना जिले का पहला सामूहिक सोलर प्ल...

धमतरी जिले के सुदूर अंचल नगरी विकासखंड में बसा ग्राम ठेनही जल्द ही विकास की नई रोशनी से जगमगा होगा। प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी ‘पीएम सूर्य घर-...


thumb

जिले में अब तक 152.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

भू-अभिलेख शाखा के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि जिले के सभी तहसीलों में 24 घण्टे के दौरान 5.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान सर्वाधिक 11...


thumb

किसान क्रेडिट कार्ड योजना से मिली आर्थिक मजबूती, अब बेहतर ढंग से कर...

किसानों को खेती-किसानी के लिए समय पर ऋण उपलब्ध कराने तथा कृषि कार्यों को सुगम बनाने के उद्देश्य से संचालित किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना किसान...


thumb

अमृत भारत स्टेशन योजना: रायपुर डीआरएम ने सरोना और बालोद स्टेशनों के...

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ...


thumb

हरित दंतेवाड़ा की दिशा में बड़ा अभियान-एक दिन में बने 1 लाख सीड बॉल

जिले में पर्यावरण संरक्षण और वनीकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए जिला प्रशासन और कृषि विभाग के संयुक्त नेतृत्व में एक दिवसीय सीड बॉल (बीज ...