ज्यादा कार्य दिवस, अधिक मजदूरी से श्रमिको को दोहरा लाभ

Posted On:- 2026-07-03




ग्राम पंचायतों में वीबी जीरामजी योजना ग्रामीण की शुरुआत

कोरिया (वीएनएस)। कलेक्टर कोरिया श्रीमती रोक्तिमा यादव के निर्देशानुसार आज जिले की 100 से अधिक ग्राम पंचायतों में 'विकसित भारत जी राम जी' योजना ग्रामीण के अंतर्गत रोजगार मूलक कार्य आरंभ हुए।  ग्रामीण पंजीकृत श्रमिको को काम की मांग के अनुसार रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए 'विकसित भारत जी राम जी' योजना ग्रामीण में कार्य शुरू किए गए। इस अवसर पर सभी कार्यस्थलों पर अधिकारियों द्वारा ग्रामीण जनों को  'विकसित भारत  जी राम जी' के प्रमुख प्रावधानों पर जानकारी प्रदान की साथ ही जिले में कई स्थानों पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर श्रमिको का उत्साह बढ़ाया।

विदित हों कि आज केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री  शिवराज सिंह चौहान द्वारा आंध्रप्रदेश से 'विकसित भारत जी राम जी' योजना ग्रामीण का औपचारिक शुभारंभ किया गया। वहीं जिला स्तरीय जन सम्मेलन सह शुभारंभ कार्यक्रम जिला पंचायत कोरिया के मंथन कक्ष में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बैकुंठपुर विधायक  भईयालाल राजवाड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष  मोहित राम पैकराए उपाध्यक्ष सहित सभी ग्राम पंचायतों के ग्रामीण श्रमिक और महिलाओं ने सहभागिता की।

कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव के निर्देशन में अनेक ग्राम पंचायतों में  ' वी बी जी राम जी' के कार्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आरंभ किए गए। इसी क्रम में बैकुंठपुर के ग्राम पंचायत रटगा में बीवी जी राम जी के तहत  स्वीकृत कंटूर ट्रेंच निर्माण कार्य ले आऊट देकर कार्य को प्रारंभ किया गया । कार्यस्थल पर हुए इस कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सौभाग्य खुसरो, कार्यक्रम अधिकारी जितेन्द्र सिंह, तकनीकी सहायक, कई वार्ड पंच, ग्राम पंचायत सचिवए ग्राम रोजगार सहायक एवं श्रमिक उपस्थित रहे ।



Related News
thumb

मुख्यमंत्री साय ने दोकड़ा में रथयात्रा महोत्सव में गजपति महाराजा की ...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज विकाखंड कांसाबेल के ग्राम दोकड़ा में ऐतिहासिक एवं प्राचीन जगन्नाथ मंदिर में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के बीच भव्य रथ...


thumb

हरित ऊर्जा की ओर बढ़ा धमतरी: ठेनही बना जिले का पहला सामूहिक सोलर प्ल...

धमतरी जिले के सुदूर अंचल नगरी विकासखंड में बसा ग्राम ठेनही जल्द ही विकास की नई रोशनी से जगमगा होगा। प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी ‘पीएम सूर्य घर-...


thumb

जिले में अब तक 152.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

भू-अभिलेख शाखा के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि जिले के सभी तहसीलों में 24 घण्टे के दौरान 5.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान सर्वाधिक 11...


thumb

किसान क्रेडिट कार्ड योजना से मिली आर्थिक मजबूती, अब बेहतर ढंग से कर...

किसानों को खेती-किसानी के लिए समय पर ऋण उपलब्ध कराने तथा कृषि कार्यों को सुगम बनाने के उद्देश्य से संचालित किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना किसान...


thumb

अमृत भारत स्टेशन योजना: रायपुर डीआरएम ने सरोना और बालोद स्टेशनों के...

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ...


thumb

हरित दंतेवाड़ा की दिशा में बड़ा अभियान-एक दिन में बने 1 लाख सीड बॉल

जिले में पर्यावरण संरक्षण और वनीकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए जिला प्रशासन और कृषि विभाग के संयुक्त नेतृत्व में एक दिवसीय सीड बॉल (बीज ...