विवादों से घिरे प्रभारी कार्यपालन अभियंता नवीन तोंडे का तबादला

Posted On:- 2026-07-03




PMGSY बीजापुर में नए अधिकारियों की तैनाती

बीजापुर (वीएनएस)। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार,बीजापुर PIU-1 के प्रभारी कार्यपालन अभियंता नवीन तोंडे का तबादला कर उन्हें PIU-2, धरमजयगढ़ पदस्थ किया गया है।उनके स्थान पर रूपेन्द्र कुमार भुआर्य को प्रभारी कार्यपालन अभियंता, PIU-1, बीजापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं अनिल कुमार बरेठ को प्रभारी कार्यपालन अभियंता, PIU-2, बीजापुर नियुक्त किया गया है।

गौरतलब है कि नवीन तोंडे का कार्यकाल विभिन्न आरोपों और विवादों को लेकर चर्चा में रहा। हालांकि,उनके खिलाफ लगे आरोपों पर किसी सक्षम न्यायालय या विभाग द्वारा अंतिम निर्णय की जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है।ऐसे में उनके तबादले को जिले में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

राज्य शासन के अवर सचिव द्वारा जारी आदेश में सभी स्थानांतरित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे 10 दिनों के भीतर अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर शासन को प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।




Related News
thumb

समय-सीमा में सभी योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित करें :...

जिला पंचायत धमतरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयंत नाहटा ने जिला पंचायत सभाकक्ष में विभागवार समीक्षा बैठक लेकर शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के सम...


thumb

लॉर्ड्स में यास्तिका भाटिया की ऐतिहासिक उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ सिक्ख ...

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विकेटकीपर-बल्लेबाज़ यास्तिका भाटिया द्वारा इंग्लैंड के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर शानदार प्रदर्शन कर ऐतिहासिक ...


thumb

पिंक ई-रिक्शा से विधानसभा पहुंचे मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, महिला सश...

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो गया। सत्र के पहले दिन महिला सशक्तिकरण का संदेश देते हुए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और विधायक ललित...


thumb

बिलासपुर में बदमाशों का आतंक, ढाबा कर्मचारी को पीटकर की लूट

न्यायधानी बिलासपुर के रतनपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित एक ढाबे में आधी रात चाकू की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों क...


thumb

पीपल सिटी की ओर नवा रायपुर की उड़ान, पर्यावरण संरक्षण का बड़ा अभियान

नवा रायपुर को हरियाली और पर्यावरण संरक्षण के मॉडल शहर के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा लक्ष्य तय किया है। आवास एवं पर्यावरण म...


thumb

50% शुल्क छूट से 50 करोड़ रुपये से अधिक की राहत, संपत्ति स्वामित्व ...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार की महिलाओं को संपत्ति स्वामित्व से जोड़ने की पहल के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। ...