आधार, राशन कार्ड, श्रम कार्ड, ट्रांसफार्मर स्थापना, पीएम किसान, एग्रीस्टेक सहित जनसमस्याओं का शीघ्र निराकरण करें : कलेक्टर

Posted On:- 2026-07-03




गरियाबंद (वीएनएस)। कलेक्टर बी.एस. उइके ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में मुख्यमंत्री की महत्वपूर्ण समाधान पहल डायल 1076 सीएम हेल्पलाइन के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों एवं मांगों की विभागवार समीक्षा की। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों से प्राप्त आवेदनों की स्थिति की जानकारी लेते हुए लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में आधार कार्ड में त्रुटि सुधार एवं नवीन आधार निर्माण, राशन कार्ड से संबंधित प्रकरण, श्रम कार्ड निर्माण, नवीन विद्युत ट्रांसफार्मर की मांग एवं परिवर्तन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की पात्रता एवं भुगतान संबंधी शिकायतें, एग्रीस्टेक पंजीयन, भूमिहीन कृषकों को योजना में सम्मिलित करने की मांग, राजस्व प्रकरणों में पट्टे की मांग सहित अन्य जनसमस्याओं की विभागवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निराकृत किया जाए, ताकि आम नागरिकों को समय पर शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके। कलेक्टर उइके ने कहा कि डायल 1076 के माध्यम से प्राप्त प्रत्येक शिकायत और मांग शासन की प्राथमिकता है। सभी अधिकारी आवेदनों का गंभीरता से परीक्षण करें तथा पात्र मामलों का त्वरित एवं पारदर्शी निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि अनावश्यक रूप से किसी भी आवेदन को लंबित न रखा जाए तथा निराकरण के उपरांत उसकी जानकारी समय पर पोर्टल पर अद्यतन की जाए।

उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि जिन शिकायतों का निराकरण स्थानीय स्तर पर संभव है, उनका तत्काल समाधान किया जाए। वहीं जिन प्रकरणों में विभागों के बीच समन्वय की आवश्यकता हो, उनमें आपसी सहयोग से समय-सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही शिकायतों के निराकरण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए, ताकि नागरिकों को बार-बार आवेदन करने की आवश्यकता न पड़े। बैठक में जिला पंचायत के सीईओ प्रखर चंद्राकर, अपर कलेक्टर पंकज डाहिरे, ऋषा ठाकुर सहित जिले के सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।



Related News
thumb

कलेक्टर व्यास ने एम-कैड योजना के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

कलेक्टर रोहित व्यास ने गुरुवार को कांसाबेल विकासखंड के ग्राम बगिया में संचालित समृद्धि कमांड क्षेत्र विकास एवं जल प्रबंधन आधुनिकीकरण (एम-कैड) योजना...


thumb

मुख्यमंत्री साय की पहल से गंभीर बीमार मासूम को मिली 95,500 रुपये की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से गंभीर श्वसन रोग से पीड़ित मासूम रेणुका खलखो, जिला सरगुजा के उपचार का मार्ग प्रशस्त हो गया है। मुख्यमंत...


thumb

कलेक्टर व्यास ने ग्राम दोकड़ा पहुंचकर रथयात्रा महोत्सव की तैयारियों ...

भगवान जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव को सुव्यवस्थित एवं भव्य रूप से आयोजित करने के उद्देश्य से कलेक्टर रोहित व्यास ने गुरुवार को कांसाबेल विकासखंड के ग्र...


thumb

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की समीक्षा बैठक : विकास योजनाओं और अ...

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक मे...


thumb

जिले में जन कल्याणकारी कार्यक्रमों की धूम, 4 जुलाई को कुनकुरी में ल...

सहकारिता मंत्रालय भारत सरकार की स्थापना के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारत सरकार एवं राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में 29 जून से 6 जुल...


thumb

जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद कर कलेक्टर ने सुनी क्षेत्र की समस्याएं

कलेक्टर रोहित व्यास ने गुरुवार को दुलदुला जनपद पंचायत कार्यालय में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों एवं जनहित से जु...