गरियाबंद (वीएनएस)। कलेक्टर बी.एस. उइके ने विकासखंड फिंगेश्वर अंतर्गत ग्राम पंचायत गुंडरदेही के आश्रित ग्राम बनगवां का दौरा कर विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में संचालित निर्माण कार्यों, मूलभूत सुविधाओं तथा शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
दौरे के दौरान कलेक्टर ने सड़क, पेयजल, स्वच्छता, शिक्षा, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य तथा अन्य विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से योजनावार जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि शासन की मंशानुरूप प्रत्येक पात्र हितग्राही तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही अधूरे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम राजिम विशाल महाराणा सहित जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं एवं आवश्यकताओं की जानकारी भी ली। ग्रामीणों ने खेतों के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइनों को दुरुस्त कराने, नल-जल योजना की पाइप लाइनों की मरम्मत, आधार कार्ड में त्रुटि सुधार तथा गंभीर कुपोषित बच्चों के बेहतर उपचार एवं पोषण की व्यवस्था संबंधी मांगें रखीं। इस पर कलेक्टर ने संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने गंभीर कुपोषित बच्चों को कुपोषण से मुक्त कराने के लिए शिक्षकों एवं ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
कलेक्टर उइके ने ग्राम बनगवां में निवासरत कमार जनजाति के 24 परिवारों के 64 सदस्यों को शासन की सभी पात्रतामूलक योजनाओं से जोड़ने के निर्देश अधिकारियों को दिए। अधिकारियों ने बताया कि इन सभी 24 परिवारों के प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत स्वीकृत आवास पूर्ण हो चुके हैं। कलेक्टर ने राशन कार्ड, आधार कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, महतारी वंदन योजना, जॉब कार्ड, टीबी मरीजों, गर्भवती महिलाओं, शिशुवती माताओं, धान विक्रय करने वाले किसानों तथा उनके एग्रीस्टेक पंजीयन की भी जानकारी ली। ग्रामीणों द्वारा आधार कार्ड संबंधी समस्याएं बताए जाने पर कलेक्टर ने विशेष शिविर आयोजित कर सभी प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए। वहीं स्वास्थ्य विभाग को टीबी मरीज का गुणवत्तापूर्ण एवं नियमित उपचार सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने स्व-सहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करते हुए ईंट निर्माण, किराना दुकान संचालन, पशुपालन, सब्जी उत्पादन, दोना-पत्तल निर्माण सहित अन्य लघु उद्यमों की जानकारी उपलब्ध कराने और आवश्यक सहयोग देने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए।
दौरे के दौरान कलेक्टर ने गांव में निर्माणाधीन बहुउद्देशीय केंद्र का भी निरीक्षण किया। इस भवन में स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी तथा स्व-सहायता समूहों के लिए सर्वसुविधायुक्त व्यवस्थाएं विकसित की जा रही हैं। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य केंद्र की बाउंड्री वॉल के किनारे फलदार पौधे लगाने के लिए भी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर सरपंच जीतू ज्योति बघेल, सचिव कुलेश्वर कोसरे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कलेक्टर रोहित व्यास ने गुरुवार को कांसाबेल विकासखंड के ग्राम बगिया में संचालित समृद्धि कमांड क्षेत्र विकास एवं जल प्रबंधन आधुनिकीकरण (एम-कैड) योजना...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से गंभीर श्वसन रोग से पीड़ित मासूम रेणुका खलखो, जिला सरगुजा के उपचार का मार्ग प्रशस्त हो गया है। मुख्यमंत...
भगवान जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव को सुव्यवस्थित एवं भव्य रूप से आयोजित करने के उद्देश्य से कलेक्टर रोहित व्यास ने गुरुवार को कांसाबेल विकासखंड के ग्र...
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक मे...
सहकारिता मंत्रालय भारत सरकार की स्थापना के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारत सरकार एवं राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में 29 जून से 6 जुल...
कलेक्टर रोहित व्यास ने गुरुवार को दुलदुला जनपद पंचायत कार्यालय में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों एवं जनहित से जु...