सीईओ ने वीबी-जी राम जी, प्रधानमंत्री आवास व मुख्यमंत्री आवास योजना के कार्यों का लिया जायजा

Posted On:- 2026-07-03




कोण्डागांव (वीएनएस)। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई ने शुक्रवार को जिले के विभिन्न ग्रामीण विकास कार्यों का सघन निरीक्षण कर उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने तथा गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान भोई ने जनपद पंचायत कोण्डागांव, माकड़ी एवं फरसगांव अंतर्गत ग्राम पंचायत लंजोड़ा, जुगानी कलार, बालोंड, चिलपुटी एवं सितली का दौरा किया। उन्होंने वीबी-जी राम जी अभियान के अंतर्गत संचालित तालाब गहरीकरण, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) भवन निर्माण तथा ग्राम पंचायत भवन निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति का अवलोकन किया। उन्होंने सभी कार्य स्वीकृत प्राक्कलन एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत निर्माणाधीन एवं प्रगतिरत आवासों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं मैदानी अमले को आवास निर्माण कार्यों में तेजी लाने, गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा पात्र हितग्राहियों को समयबद्ध लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की ग्रामीण विकास योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुंचना चाहिए।

इसके उपरांत भोई ने जनपद पंचायत फरसगांव कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वीबी-जी राम जी अभियान के अंतर्गत मस्टर रोल जनरेशन की प्रक्रिया का अवलोकन किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को डिजिटल प्रक्रियाओं का प्रभावी पालन सुनिश्चित करते हुए योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सहायक परियोजना अधिकारी (वीबी-जी राम जी), संबंधित जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक अभियंता, आवास कार्यक्रम अधिकारी, विकासखंड समन्वयक, तकनीकी सहायक, संबंधित ग्राम पंचायतों के सचिव, सरपंच, रोजगार सहायक एवं अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।



Related News
thumb

कलेक्टर व्यास ने एम-कैड योजना के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

कलेक्टर रोहित व्यास ने गुरुवार को कांसाबेल विकासखंड के ग्राम बगिया में संचालित समृद्धि कमांड क्षेत्र विकास एवं जल प्रबंधन आधुनिकीकरण (एम-कैड) योजना...


thumb

मुख्यमंत्री साय की पहल से गंभीर बीमार मासूम को मिली 95,500 रुपये की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से गंभीर श्वसन रोग से पीड़ित मासूम रेणुका खलखो, जिला सरगुजा के उपचार का मार्ग प्रशस्त हो गया है। मुख्यमंत...


thumb

कलेक्टर व्यास ने ग्राम दोकड़ा पहुंचकर रथयात्रा महोत्सव की तैयारियों ...

भगवान जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव को सुव्यवस्थित एवं भव्य रूप से आयोजित करने के उद्देश्य से कलेक्टर रोहित व्यास ने गुरुवार को कांसाबेल विकासखंड के ग्र...


thumb

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की समीक्षा बैठक : विकास योजनाओं और अ...

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक मे...


thumb

जिले में जन कल्याणकारी कार्यक्रमों की धूम, 4 जुलाई को कुनकुरी में ल...

सहकारिता मंत्रालय भारत सरकार की स्थापना के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारत सरकार एवं राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में 29 जून से 6 जुल...


thumb

जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद कर कलेक्टर ने सुनी क्षेत्र की समस्याएं

कलेक्टर रोहित व्यास ने गुरुवार को दुलदुला जनपद पंचायत कार्यालय में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों एवं जनहित से जु...