आकाशीय बिजली से बचाव के लिए जिला प्रशासन की अपील, बारिश और गरज-चमक के दौरान बरतें विशेष सावधानी

Posted On:- 2026-07-03




जशपुरनगर (वीएनएस)। वर्षा ऋतु के दौरान आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में संभावित वृद्धि को देखते हुए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने जिलेवासियों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। नागरिकों से कहा गया है कि मौसम खराब होने, तेज गरज-चमक या बिजली कड़कने की स्थिति में लापरवाही न करें और तुरंत किसी सुरक्षित स्थान पर शरण लें।

गरज-चमक के दौरान खुले मैदान, खेत, पहाड़ी क्षेत्र, नदी-तालाब एवं अन्य जलाशयों के आसपास जाने से बचें। साथ ही पेड़ों के नीचे खड़े न हों, क्योंकि आकाशीय बिजली गिरने का खतरा अधिक रहता है। ऐसी स्थिति में किसी पक्के भवन या पूरी तरह बंद वाहन में शरण लेना सुरक्षित उपाय है। मौसम विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी चेतावनियों का पालन करें तथा अत्यंत आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें। यदि कोई व्यक्ति खुले स्थान पर फँस जाए और तत्काल सुरक्षित स्थान तक पहुँचना संभव न हो, तो दोनों पैरों को आपस में मिलाकर नीचे झुक जाएँ, सिर नीचे रखें तथा हाथ घुटनों पर रखें। इस दौरान जमीन पर पूरी तरह न लेटें और अन्य लोगों से उचित दूरी बनाए रखें, ताकि संभावित खतरे को कम किया जा सके।

आकाशीय बिजली से प्रभावित व्यक्ति तुरंत लें चिकित्सकीय सहायता :

स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि आकाशीय बिजली से प्रभावित व्यक्ति को छूना पूरी तरह सुरक्षित होता है। ऐसी स्थिति में बिना समय गंवाए 108 एम्बुलेंस सेवा को सूचना दें अथवा प्रभावित व्यक्ति को निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाएं। यदि व्यक्ति की सांस या नाड़ी नहीं चल रही हो, तो प्रशिक्षित व्यक्ति द्वारा तुरंत सीपीआर शुरू करें और गंभीर स्थिति में शीघ्र अस्पताल पहुँचाने की व्यवस्था की जाए। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वर्षा ऋतु में मौसम संबंधी चेतावनियों को गंभीरता से लें और सुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक सावधानियों का पालन करें। प्रशासन का संदेश है कि जब गरज सुनाई दे, तो तुरंत सुरक्षित स्थान पर जाएँ। आपकी सतर्कता ही आपका जीवन बचा सकती है।



Related News
thumb

कलेक्टर व्यास ने एम-कैड योजना के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

कलेक्टर रोहित व्यास ने गुरुवार को कांसाबेल विकासखंड के ग्राम बगिया में संचालित समृद्धि कमांड क्षेत्र विकास एवं जल प्रबंधन आधुनिकीकरण (एम-कैड) योजना...


thumb

मुख्यमंत्री साय की पहल से गंभीर बीमार मासूम को मिली 95,500 रुपये की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से गंभीर श्वसन रोग से पीड़ित मासूम रेणुका खलखो, जिला सरगुजा के उपचार का मार्ग प्रशस्त हो गया है। मुख्यमंत...


thumb

कलेक्टर व्यास ने ग्राम दोकड़ा पहुंचकर रथयात्रा महोत्सव की तैयारियों ...

भगवान जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव को सुव्यवस्थित एवं भव्य रूप से आयोजित करने के उद्देश्य से कलेक्टर रोहित व्यास ने गुरुवार को कांसाबेल विकासखंड के ग्र...


thumb

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की समीक्षा बैठक : विकास योजनाओं और अ...

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक मे...


thumb

जिले में जन कल्याणकारी कार्यक्रमों की धूम, 4 जुलाई को कुनकुरी में ल...

सहकारिता मंत्रालय भारत सरकार की स्थापना के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारत सरकार एवं राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में 29 जून से 6 जुल...


thumb

जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद कर कलेक्टर ने सुनी क्षेत्र की समस्याएं

कलेक्टर रोहित व्यास ने गुरुवार को दुलदुला जनपद पंचायत कार्यालय में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों एवं जनहित से जु...