कलेक्टर एवं अधिकारियों ने एसके बंड के अधीक्षण अभियंता पद पर पदोन्नत होने पर दी बधाई

Posted On:- 2026-07-07




उनके कार्य एवं व्यवहार की सराहना करते हुए नई जिम्मेदारियों के लिए दी शुभकामनाएं

बालोद (वीएनएस)। बालोद जिले में पदस्थ छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कपंनी के कार्यपालन अभियंता  एसके बंड के अधीक्षण अभियंता पद पर पदोन्नत होने पर बालोद जिला प्रशासन की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई है। संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित संक्षिप्त समारोह के अवसर पर कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर एवं एसडीएम बालोद  नूतन कंवर सहित जिले के सभी अधिकारियों ने  एसके बंड के मधुर एवं आत्मीय व्यवहार तथा उनके कार्य कुशलता की भूरी-भूरी सराहना करते हुए नई एवं महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कपंनी के कार्यपालन अभियंता  एसके बंड को पदोन्नति के पश्चात मुख्य अभियंता कार्यालय रायपुर में अधीक्षण अभियंता के पद पर पदस्थ किया गया है। इस अवसर पर राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने कार्यपालन अभियंता  एसके बंड के अधीक्षण अभियंता के पद पर पदोन्नत होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने  बंड के कार्य एवं व्यवहार की सराहना करते हुए उन्हें एक कुशल, जिम्मेदार एवं कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी बताया। उन्होंने कहा कि  बंड ने अपने कार्यकाल के दौरान प्रोजेक्ट दिनकर एवं मल्टी विलेज स्कीम जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को समय पर पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। श्रीमती मिश्रा ने जिला प्रशासन के प्रोजेक्ट दिनकर के महत्वपूर्ण कार्य को निर्धारित समयावधि में पूरा करने में उनके महत्वपूर्ण योगदान की भूरी-भूरी सराहना की। उन्होंने कहा कि इसके अलावा मल्टी विलेज स्कीम को मूर्त रूप देने में भी  बंड का अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान है। श्रीमती मिश्रा ने अपने विभागीय कार्यों के अलावा  बंड जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे मिशन गोद अभियान के अंतर्गत गोद लिए बच्चों की समुचित देखभाल कर एक कुशल अधिकारी के साथ-साथ संवेदनशीलता का भी परिचय दिया। उन्होंने  बंड के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नई एवं महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  सुनील चंद्रवंशी ने कार्यपालन अभियंता  बंड के कार्यों की सराहना करते हुए जिला प्रशासन का एक जिम्मेदार, संवेनदशील एवं कुशल अधिकारी बताया। इस अवसर पर कलेक्टर एवं अधिकारियों ने  एसके बंड को प्रशस्ति पत्र एवं पौधा भेंट कर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर कार्यपालन अभियंता  एसके बंड ने बालोद जिले में अपने पदस्थापना के दौरान कलेक्टर, सीईओ जिला पंचायत सहित जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों से मिले सहयोग एवं आत्मीय व्यवहार की सराहना करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।



Related News
thumb

मुख्यमंत्री साय के मंशा के अनुरूप वनांचल के पंडो बच्चों तक पहुंची श...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के अंतिम छोर तक शिक्षा, पोषण और मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के संकल्प को लगातार साका...


thumb

नशामुक्त भारत के संकल्प के साथ युवाओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

मेरा युवाभारत, जशपुर द्वारा शासकीय रामभजन राय (एन.ई.एस.) स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जशपुर में 'नशा मुक्त युवा - विकसित भारत' विषय पर जिला स्तरीय सांस...


thumb

जशपुर में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ,’240...

छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 26वीं राज्य स्तरीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को जशपुर के अंतरराष्ट्रीय स्तर के एस...


thumb

मन की बात करोड़ों नागरिकों को एक साझा उद्देश्य से जोड़ने का सशक्त म...

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने रविवार को रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में रायगढ़ के अधिवक्ताओं के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रि...


thumb

आदिवासी छात्रावासों की अधीक्षिकाओं को जीवन कौशल, लैंगिक समानता एवं ...

।जनजातीय क्षेत्रों की किशोरियों को आत्मविश्वासी, जागरूक और जीवन की चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करने के लिए सक्षम बनाने की दिशा में आदिवासी विकास...


thumb

यूडीआईडी कार्ड शिविर से अब तक 140 दिव्यांगजनों को मिली नई पहचान

दिव्यांगजनों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से सरल एवं समयबद्ध रूप से जोड़ने के उद्देश्य से बलरामपुर जिले में जिला अस्पताल में प्रत्येक शुक्...