दंतेवाड़ा (वीएनएस)। नगर पंचायत बारसूर द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (1.0) के अंतर्गत वर्षों से अधूरे पड़े आवासों को लेकर सख्ती बरती जा रही है। निकाय क्षेत्र में ऐसे 51 आवास चिन्हित किए गए हैं, जिनका निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के बाद भी पूरा नहीं हो सका है। नगर पंचायत की टीम द्वारा सभी आवासों का निरीक्षण कर संबंधित हितग्राहियों को नोटिस जारी करते हुए सितंबर माह से पूर्व निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
नगर पंचायत के अनुसार, योजना के तहत विभिन्न किश्तों की राशि प्राप्त करने के बावजूद कई हितग्राहियों ने निर्माण कार्य को निर्धारित स्तर तक आगे नहीं बढ़ाया है। फाउंडेशन स्तर की राशि प्राप्त करने वाले हितग्राहियों को लिंटल स्तर तक, लिंटल स्तर की राशि प्राप्त करने वालों को रूफ स्तर तक तथा रूफ स्तर की राशि प्राप्त करने वाले हितग्राहियों को फिनिशिंग स्तर तक निर्माण कार्य पूरा करना था। इसके बावजूद कई आवास वर्षों से अधूरे पड़े हुए हैं।
इस संबंध में मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (1.0) के अंतर्गत अधूरे आवासों का नगर पंचायत की टीम द्वारा घर-घर जाकर निरीक्षण किया जा रहा है तथा हितग्राहियों से लगातार संपर्क कर निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर आवास निर्माण पूरा नहीं करने वाले हितग्राहियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर आकाश छिकारा ने समय-सीमा की बैठक में कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने खा...
ग्रामीण अंचलों और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के होनहार बच्चों के सपनों को उड़ान देने के लिए जिला प्रशासन ने एक बेहद संवेदनशील और सराहनीय कदम उठाया...
अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले के विकासखंड तोकापाल के ग्राम पंचायत सिंगनपुर की रहने वाली 52 वर्षीय सोमारी बाई (पति...
भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) दंतेवाड़ा द्वारा ग्रामीण राजमिस्त्री प्रशिक्षण के अंतर्गत आयोजित 30 दिवसीय राजमिस्त्...
कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार जिले में संचालित आश्रम-छात्रावासों एवं पोटाकेबिनों में छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविध...