आरसेटी दंतेवाड़ा में 30 दिवसीय राजमिस्त्री प्रशिक्षण का समापन, प्रशिक्षणार्थियों को टूलकिट वितरित

Posted On:- 2026-07-07




दंतेवाड़ा (वीएनएस)। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) दंतेवाड़ा द्वारा ग्रामीण राजमिस्त्री प्रशिक्षण के अंतर्गत आयोजित 30 दिवसीय राजमिस्त्री प्रशिक्षण का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को भवन निर्माण के क्षेत्र में तकनीकी दक्षता प्रदान कर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाना रहा। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थियों ने व्यावहारिक प्रशिक्षण के अंतर्गत 10 प्रधानमंत्री आवास (पुनर्वास केंद्र) का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया। इससे प्रतिभागियों को वास्तविक निर्माण कार्य का अनुभव प्राप्त हुआ तथा उनकी तकनीकी दक्षता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।

प्रशिक्षण अवधि के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत दंतेवाड़ा द्वारा प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण कर प्रशिक्षणार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया तथा गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। वहीं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत गीदम द्वारा भी समय-समय पर प्रशिक्षण का निरीक्षण एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया जाता रहा। समापन समारोह में सुरेंद्र काकड़े, अग्रणी जिला प्रबंधक एवं प्रभारी निदेशक, आरसेटी दंतेवाड़ा ने प्रशिक्षणार्थियों को सफल प्रशिक्षण पूर्ण करने पर शुभकामनाएं देते हुए राजमिस्त्री टूल किट का वितरण किया। उन्होंने कहा कि कौशल आधारित प्रशिक्षण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा प्राप्त कौशल का उपयोग कर वे बेहतर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं। 

इस अवसर पर लोकेश रामटेके, शाखा प्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक, दंतेवाड़ा ने प्रधानमंत्री मुद्रा ऋण योजना सहित बैंक की विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए प्रशिक्षणार्थियों को स्वयं का व्यवसाय स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में संस्थान के फैकल्टी ओम प्रकाश साहू एवं लोकेश कुंजाम, जनपद पंचायत गीदम की तकनीकी सहायक रेणुका कुमेटी, संस्थान के कर्मचारीगण तथा सभी प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य एवं सफल स्वरोजगार की शुभकामनाओं के साथ किया गया।



Related News
thumb

खाद की कालाबाजारी और गुणवत्ता पर सख्ती, दो दिन में सभी खाद दुकानों ...

कलेक्टर आकाश छिकारा ने समय-सीमा की बैठक में कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने खा...


thumb

जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘‘लक्ष्य महासमुंद’’ से संवरेगा नौनिहालों ...

ग्रामीण अंचलों और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के होनहार बच्चों के सपनों को उड़ान देने के लिए जिला प्रशासन ने एक बेहद संवेदनशील और सराहनीय कदम उठाया...


thumb

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी, कच्ची झोपड़ी स...

अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले के विकासखंड तोकापाल के ग्राम पंचायत सिंगनपुर की रहने वाली 52 वर्षीय सोमारी बाई (पति...


thumb

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम और तहसीलदार द्वारा आश्रम-छात्रावासों क...

कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार जिले में संचालित आश्रम-छात्रावासों एवं पोटाकेबिनों में छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविध...


thumb

प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे आवासों पर नगर पंचायत की सख्ती, 51 ...

नगर पंचायत बारसूर द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (1.0) के अंतर्गत वर्षों से अधूरे पड़े आवासों को लेकर सख्ती बरती जा रही है। निकाय क्षेत्र में ऐसे 5...