बालोद (वीएनएस)। कलेेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा की सराहनीय पहल पर जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा अपने जन्म दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों को न्योता भोज देने की परंपरा निरंतर जारी है। इसके अंतर्गत आज उद्यानिकी विभाग के सहायक संचालक डिकलेश कंवर ने अपने जन्मदिन के अवसर पर बालोद विकासखण्ड के पूर्व माध्यमिक शाला हर्राठेमा के स्कूली बच्चों को न्योता भोज देकर अपना जन्म दिवस मनाया। न्योता भोज के अवसर पर पूर्व माध्यमिक शाला हर्राठेमा के स्कूली बच्चों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ जिला प्रशासन की ओर से अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक एवं अजय किशोर लकरा भी उपस्थित थे। इस अवसर पर अपर कलेक्टर कौशिक एवं लकरा सहित स्कूली बच्चों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहायक संचालक डिकलेश कंवर को जन्म दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस मौके पर अपर कलेक्टर कौशिक एवं लकरा तथा सहायक संचालक डिकलेश कंवर ने स्कूली बच्चों को पढ़ाई-लिखाई के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया। उन्होंने जीवन में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा को अत्यंत आवश्यक बताते हुए विद्यार्थियों को विद्या अध्ययन करते हुए जीवन में उपलब्धि हासिल कर अपने माता, पिता, परिवार एवं अपने स्कूल का नाम रोशन करने को कहा। इस मौके पर अपने जन्म दिवस के अवसर पर सहायक संचालक डिकलेश कंवर ने अपर कलेक्टर कौशिक एवं लकरा के साथ स्कूल परिसर में पौध रोपण भी किया।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के अंतिम छोर तक शिक्षा, पोषण और मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के संकल्प को लगातार साका...
मेरा युवाभारत, जशपुर द्वारा शासकीय रामभजन राय (एन.ई.एस.) स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जशपुर में 'नशा मुक्त युवा - विकसित भारत' विषय पर जिला स्तरीय सांस...
छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 26वीं राज्य स्तरीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को जशपुर के अंतरराष्ट्रीय स्तर के एस...
वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने रविवार को रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में रायगढ़ के अधिवक्ताओं के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रि...
।जनजातीय क्षेत्रों की किशोरियों को आत्मविश्वासी, जागरूक और जीवन की चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करने के लिए सक्षम बनाने की दिशा में आदिवासी विकास...
दिव्यांगजनों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से सरल एवं समयबद्ध रूप से जोड़ने के उद्देश्य से बलरामपुर जिले में जिला अस्पताल में प्रत्येक शुक्...